फेसबुक ने दुनिया भर में शुरू किया सुसाइड प्रिवेंशन टूल

फेसबुक ने दुनिया भर में शुरू किया सुसाइड प्रिवेंशन टूल
विज्ञापन
फेसबुक ने भारत सहित दुनिया भर में अपना नया सुसाइड प्रिवेंशन टूल को जारी करना शुरू कर दिया है। फेसबुक ने पिछले साल अमेरिका में फोरफ्रंट, लाइफलाइन और सेवडॉटओआरजी की साझेदारी में इस टूल को शुरू किया था। भारत में, इस टूल को फेसबुक और आसरा और दीपिका पादुकोण के लिव लव लाफ फाउंडेशन की साझेदारी में जारी किया गया है।

सोशल नेटवर्क वेबसाइट फेसबुक ने कहा कि दुनिया भर में जहां भी फेसबुक उपलब्ध है वहां इस सुसाइड प्रिवेंशन टूल को सभी भाषाओं में शुरू कर दिया गया है। भारत में यह टूल बंगाली, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलगू और उर्दू भाषा में जारी किया गया है। भारत में कंपनी ने नीड गाइड में 'हेल्प अ फ्रेंड' भी पब्लिश किया है जिसे सबसे पहले जेड फाउंडेशन और द क्लिंटन फाउंडेशन ने मिलकर बनाया था।
 

वैश्विक शुरुआत के बारे में फेसबिक सेफ्टी पोस्ट पर मंगलवार को बताया गया। इस पोस्ट में बताया गया है कि फेसबुक सुसाइड प्रिवेंशन टूल से यूज़र एक्शन लेने के लिए इनेबल होंगे या फिर वे फेसबुक को उन पोस्ट के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं जो उन्हें सुसाइडल बिहेवियर को बढ़ावा देने वाली लगती हैं। यूज़र या तो उन लोगों तक सीधे पहुंच सकते हैं जो इस बारे में चिंतित हैं या फिर फेसबुक को रिपोर्ट कर सकते हैं। फेसबुक के पास इसे रिव्यू करने वाली टीम भी है। इन सबमें 'सबसे गंभीर रिपोर्ट जैसे सेल्फ-इंजरी' को प्राथमिकता दी गई है।

कंपनी के मुताबिक, वो यूज़र जो खुद या फिर किसी को (जिन्हें वो जानते हैं) जो मुसीबत में है उन्हें तुरंत ही स्थानीय इमरजेंसी सर्विस को नोटिफाई करना चाहिए। कंपनी ने अपने सुसाइड प्रिवेंशन पेज पर अपने सभी संसाधनों को लिस्ट किया है। आसरा व द लिव लव लाफ फाउंडेशन की सुसाइड प्रिवेंशन हॉटलाइन के अलावा इस पर वैश्विक रिसोर्सेज की लिस्ट शामिल हैं। इसके अलावा फेसबुक पर 'सुसाइड' सर्च करके भी इस पेज को देखा जा सकता है। यह पेज फेसबुक हेल्प: सुसाइड (Facebook Help: Suicide) के तौर पर दिखाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Sucide prevention tool, FAcebook tool

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »