• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • ड्रोन खाना पसंद करेंगे आप? वैज्ञानिकों ने किया तैयार, कुरकुरे कुकीज जैसा है स्‍वाद

ड्रोन खाना पसंद करेंगे आप? वैज्ञानिकों ने किया तैयार, कुरकुरे कुकीज जैसा है स्‍वाद

Edible drone : ये ड्रोन आपदा के समय भूख से मर रहे लोगों की जान बचाने में काम आ सकते हैं।

ड्रोन खाना पसंद करेंगे आप? वैज्ञानिकों ने किया तैयार, कुरकुरे कुकीज जैसा है स्‍वाद

Photo Credit: Metro UK

Edible drone : रिसर्चर्स ने चावल के केक से बने पंखों वाला एक छोटा फ्लाइंग क्राफ्ट विकस‍ित किया है।

ख़ास बातें
  • ये ड्रोन आपदाग्रस्‍त इलाकों में काम आ सकते हैं
  • इन्‍हें खाने के तौर पर जरूरतमंदों को पहुंचाया जा सकता है
  • हालांकि अभी सिर्फ प्रोटोटाइप तैयार किया गया है
विज्ञापन
ड्रोन (Drone) नई क्रांति बनकर उभरे हैं। सैन्‍य मिशनों से लेकर आम जन को सुविधाएं परोसने के मामले में पूरी दुनिया ने इन्‍हें अपनाया है। ऐसी जगह जहां इंसान नहीं पहुंच सकता, वहां के हालात का जायजा भी ले सकते हैं ड्रोन। अब रिसर्चर्स ने ऐसा ड्रोन विकसित किया है, जिसे खाया भी जा सकता है। पढ़कर यकीन करना मुश्किल होगा, लेकिन यह सच है। इन्‍हें खाद्य ड्रोन (Edible drones) के तौर पर प्रचारित करने की तैयारी है। कहा गया है कि ये ड्रोन आपदा के समय भूख से मर रहे लोगों की जान बचाने में काम आ सकते हैं।  

मेट्रो यूके की रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्चर्स ने चावल के केक से बने पंखों वाला एक छोटा फ्लाइंग क्राफ्ट विकस‍ित किया है। यह जरूरतमंदों को पोषण देने में काम आ सकता है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जरूरतमंद लोगों तक इन ड्रोन्‍स को पहुंचाकर लोगों की जान बचाई जा सकती है। हालांकि ये अपने कुल द्रव्‍यमान का लगभग 30 फीसदी ही पेलोड के तौर पर ले जा सकते हैं। 

स्विस फेडरल इंस्टि‍ट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी लॉजेन (EPFL) की एक टीम ने डिलिवरी ड्रोन्‍स को खाने के तौर पर इस्‍तेमाल करने का यह सॉल्‍यूशन खोजा है। रिसर्चर्स ने ड्रोन के पंखों को उड़ान और कार्गो दोनों के लायक बनाया। इसके लिए उन्‍होंने राइस केक का इस्‍तेमाल किया यानी ड्रोन के पंखे राइस केक के बने हैं। इन्‍हें जिलेटिन की मदद से फ‍िक्‍स किया गया। इन खाने योग्‍य पंखों को एक प्‍ल‍ास्टिक से लपेटकर सुरक्षित बनाया जाता है और ड्रोन से अटैच कर दिया जाता है। 

रिसर्चर्स का कहना है कि ड्रोन के खाने योग्‍य पंखों को चिपकाने के लिए उन्‍होंने चॉकलेट, कॉर्न स्‍टार्च और दोनों का इस्‍तेमाल किया, लेकिन उनके मुकाबले जिलेटिन ज्‍यादा मजबूत रहा। रिसर्चर्स ने जो प्रोटोटाइप तैयार किया, वह 10 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से उड़ सकता था। 

रिसर्चर्स की टीम ऐसे तरीकों पर भी काम कर रही है, जिसमें खाद्य ड्रोन्‍स को पानी में भी ट्रांसपोर्ट किया जा सके। रिपोर्ट के अनुसार, खाद्य ड्रोन के लगभग 27 इंच लंबे पंखे में इस्‍तेमाल हुआ चावल केक और जिलेटिन गोंद एक नाश्ते के बराबर है। इसमें 80 ग्राम पेलोड को विटामिन या पानी के लिए छोड़ा गया है। इसका स्‍वाद कुरकुरे कुकीज की तरह लगता है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »