अंतरिक्ष में यह कौन बोल रहा? Nasa ने रिलीज किया ऑडियो, आप भी सुनें

यह ब्लैक होल पृथ्‍वी से 200 प्रकाश वर्ष दूर पर्सियस आकाशगंगा क्‍लस्‍टर (Perseus galaxy cluster) में स्थित है।

अंतरिक्ष में यह कौन बोल रहा? Nasa ने रिलीज किया ऑडियो, आप भी सुनें

ब्लैक होल के साउंड का ऑडियो नासा ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें यह भी बताया गया है कि साउंड निर्वात (vacuum) में कैसे यात्रा करता है।

ख़ास बातें
  • नासा ने एक ब्लैक होल से आने वाले साउंड को फ‍िर से रिलीज किया है
  • यह ब्लैक होल पृथ्‍वी से 200 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है
  • सबसे पहले इस साल मई में इस साउंड को रिलीज किया गया था
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने एक ब्लैक होल से आने वाले साउंड को फ‍िर से रिलीज किया है। इस साउंड को इंसान के कानों (human ears) से सुना जा सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, यह ब्लैक होल पृथ्‍वी से 200 प्रकाश वर्ष दूर पर्सियस आकाशगंगा क्‍लस्‍टर (Perseus galaxy cluster) में स्थित है। ब्लैक होल बेहद घने पदार्थ होते हैं, जिनका गुरुत्वाकर्षण इतना तेज होता है कि प्रकाश भी उसके असर से नहीं बच पाता। ब्लैक होल के साउंड का ऑडियो नासा ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें यह भी बताया गया है कि साउंड निर्वात (vacuum) में कैसे यात्रा करता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, नासा एक्‍सोप्‍लैनेट्स @NASAexoplanets ट्विटर अकाउंट पर बताया गया है कि यह गलत धारणा है कि अंतरिक्ष में कोई साउंड नहीं है। आमतौर पर माना जाता है कि अंतरिक्ष में ज्‍यादातर स्थान एक निर्वात (vacuum) है, जिससे ध्वनि तरंगों (sound waves) को ट्रैवल करने का रास्ता नहीं मिलता। जबकि इस मामले में आकाशगंगा क्‍लस्‍टर में मौजूद गैस से साउंड को पिक किया गया। इसके बाद साउंड को बढ़ाते हुए उसे मिक्‍स किया गया और तकनीक जरिए हमारे कानों तक पहुंचाया गया है। 
 

खास बात यह है कि नासा ने इस साल मई में भी इस आकाशगंगा क्‍लस्‍टर से आ रहे ऑडियो को रिलीज किया था। यह साउंड एकदम नया है। वीडियो क्लिप में गड़गड़ाहट और कराहने जैसी आवाज है। यह वास्तव में ब्‍लैक होल जिन प्रेशर वेव्‍स को भेजता है, उनसे इस आकाशगंगा की गर्म गैसों में तरंगें पैदा होती हैं। यह साउंड में बदलने लगती हैं। 

इस साउंड को नासा की चंद्र एक्स-रे ऑब्‍जर्वेट्री (Chandra X-ray Observatory) द्वारा कैप्चर किए गए डेटा से बनाया गया है। इसकी मूल रिकॉर्डिंग इस साल मई में रिलीज की गई थी, जैसाकि हम आपको पहले बता चुके हैं। 

कुछ और खबरों की बात करें, तो पिछले महीने ही खगोलविदों ने हमारी आकाशगंगा से सटी आकाशगंगा में एक निष्क्रिय ब्लैक होल देखा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि यह एक मरते हुए तारे के विस्फोट के बिना पैदा हुआ है। यह पृथ्वी से लगभग 160,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि एक प्रकाश वर्ष में 9.5 ट्रिलियन किलोमीटर होते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »