• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • धरती से 400Km ऊपर यह मुस्लिम अंतरिक्ष यात्री मनाएंगे रमजान, लेकिन नहीं रखेंगे रोजा! जानें क्‍यों?

धरती से 400Km ऊपर यह मुस्लिम अंतरिक्ष यात्री मनाएंगे रमजान, लेकिन नहीं रखेंगे रोजा! जानें क्‍यों?

सुल्तान अल नेयादी 6 महीनों के लंबे समय के लिए आईएसएस पर पहुंचे हैं।

धरती से 400Km ऊपर यह मुस्लिम अंतरिक्ष यात्री मनाएंगे रमजान, लेकिन नहीं रखेंगे रोजा! जानें क्‍यों?

Photo Credit: Nasa

नेयादी अंतरिक्ष में रमजान तो मनाएंगे, लेकिन संभवत: रोजा नहीं रख पाएंगे और इसकी वजह जानने लायक है।

ख़ास बातें
  • सुल्तान अल नेयादी 2 मार्च को आईएसएस के लिए उड़े थे
  • वह करीब 6 महीनों तक स्‍पेस स्‍टेशन में रहेंगे
  • उनके लिए रमजान की शुरुआत भी अंतरिक्ष में ही होगी
विज्ञापन
रमजान (Ramadan) के पाक महीने की शुरुआत होने जा रही है। दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के लोग इस महीने रोजा रखते हैं। खास बात है कि इस साल एक अंतरिक्ष यात्री धरती से करीब 400 किलोमीटर ऊपर स्‍पेस में रमजान की शुरुआत होते हुए देखेंगे। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी (Sultan Al Neyadi) ने इसी महीने 2 मार्च को अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी। वह क्रू ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट पर सवार होकर इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में पहुंचे थे। सुल्तान अल नेयादी 6 महीनों के लंबे समय के लिए आईएसएस पर पहुंचे हैं। नेयादी अंतरिक्ष में रमजान तो मनाएंगे, लेकिन संभवत: वह रोजे नहीं रखेंगे और इसकी वजह जानने लायक है। 

रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं, लेकिन सुल्तान अल नेयादी संभवत: रोजे नहीं रख पाएंगे। स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, एक प्री-फ्लाइट प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान अल नेयादी ने कहा था कि आईएसएस पर रहने के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को पर्याप्‍त भोजन करना होता है साथ ही उन्‍हें भोजन या पोषण या हाइड्रेशन की कमी से भी बचना होता है। 

नेयादी ने कहा था कि उनकी प्राथमिकता इस मिशन की सेवा करना होगा। वह ऐसी गतिविधियां नहीं कर सकते हैं, जो मिशन को खतरे में डाल सकती हैं या क्रू मेंबर्स को जोखिम में डाल सकती हैं। उनके कथन से ऐसा माना जा रहा है कि संभवत: नेयादी अंतरिक्ष में रोजे नहीं रखेंगे। अल नेयादी अंतरिक्ष में रमजान मनाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अंतरिक्ष में जाने वाले पहले मुस्लिम सऊदी अरब के राजकुमार सुल्तान बिन सलमान अल-सऊद साल 1985 में अंतरिक्ष में पहुंचे थे। वह रमजान के आखिर में 17 जून को स्‍पेस शटल मिशन STS-51G पर पहुंचे थे।  

गौरतलब है कि अंतरिक्ष में अपनी यात्रा के दौरान एस्‍ट्रोनॉट्स को सेहत का विशेष खयाल रखना होता है। खासतौर पर खान के प्रति। ऐसा नहीं करने पर उनके मिशन पर असर पड़ सकता है। आईएसएस पर 6 महीनों में नेयादी कई बड़ी जिम्‍मेदारियां निभाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, वह कई विषयों पर एक्‍सपेरिमेंट करेंगे, जिनमें बैक पेन, प्‍लांट बायलॉजी, कार्डियोवेस्‍कुलर हेल्‍थ, मटीरियल साइंस, रेडिएशन, स्‍लीप आदि शामिल हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  3. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  4. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  5. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  8. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  9. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  10. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »