माउंट एवरेस्ट नहीं, ये हैं दुनिया के सबसे बड़े पहाड़! 1000 Km है ऊंचाई

दुनिया के सबसे बड़े पहाड़ माउंट एवरेस्ट से भी 100 गुना ऊंचे हैं।

माउंट एवरेस्ट नहीं, ये हैं दुनिया के सबसे बड़े पहाड़! 1000 Km है ऊंचाई

दुनिया की सबसे बड़ी चट्टानें धरती के नीचे मौजूद हैं।

ख़ास बातें
  • दुनिया के सबसे बड़े पहाड़ माउंट एवरेस्ट से भी 100 गुना ऊंचे हैं।
  • धरती की सतह के नीचे 1000 किलोमीटर बड़े पहाड़ मौजूद हैं।
  • ये पहाड़ लगभग आधा अरब वर्ष पुराने हैं।
विज्ञापन
अभी तक हम सभी जानते हैं कि माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची पहाड़ी चोटी है। लेकिन वैज्ञानिकों के हाथ एक ऐसी खोज लगी है जो आपको रोंगटे खड़े कर देगी। इस खोज के दावे को मानें तो दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची चट्टान माउंट एवरेस्ट नहीं है। बल्कि सबसे ऊंची चट्टान तो इससे 100 गुना बड़ी है। वैज्ञानिकों ने इन चट्टानों को अफ्रीका और प्रशांत महासागर की सीमा पर खोजा है। ये चट्टानें धरती के नीचे मौजूद हैं। 

दुनिया के सबसे बड़े पहाड़ माउंट एवरेस्ट से भी 100 गुना ऊंचे हैं। जर्नल Nature में प्रकाशित शोध इसका खुलासा करता है। शोध के अनुसार, धरती की सतह के नीचे 1000 किलोमीटर बड़े पहाड़ मौजूद हैं जो माउंट एवरेस्ट की 8.8 किलोमीटर हाइट से कहीं ज्यादा बड़े हैं। शोधकर्ता कह रहे हैं कि ये पहाड़ लगभग आधा अरब वर्ष पुराने हैं। हालांकि अभी इनके बारे में यह बात साफ नहीं हो पाई है कि आखिर ये क्या चीज है। क्या ये सिर्फ कुछ समय के लिए नजर आ रहे हैं, या फिर ये यहां पर अरबों साल से मौजूद हैं। 

रिसर्च के अनुसार, दो दैत्याकार ढांचे पृथ्वी की दो परतों की बाउंड्री पर स्थित हैं। पृथ्वी की तीन परतें हैं जो क्रस्ट, मेंटल और कोर कहलाती हैं। क्रस्ट सबसे ऊपरी परत है, और कोर सबसे भीतरी। ये चट्टानें पृथ्वी की परत मेंटल और कोर की बाउंड्री पर बताई जाती हैं। ये एक अर्ध-ठोस एरिया में मौजूद हैं। यह एरिया अफ्रीका और प्रशांत महासागर के नीचे है।  

वैज्ञानिकों को दशकों से इस बात की जानकारी है कि धरती की परत मेंटल के नीचे दैत्याकार ढांचे मौजूद हैं। ये सिस्मिक शॉकवेव्स की मदद से पता चल पाते हैं। बड़े भूकंपों के कारण हमारी धरती एक घंटी की तरह बजने लगती है। लेकिन जब भूकंप किसी सुपरकॉन्टिनेंट जैसी असामान्य वस्तुओं से टकराता है तो धरती की यह ट्यून खराब हो जाती है। इसलिए, ग्रह के दूसरी ओर आने वाली ध्वनि को ध्यान से सुनकर वैज्ञानिक यह पता लगाने में सक्षम हैं कि नीचे क्या छुपा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »