• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 6 महीने अंतरिक्ष में बिताएंगे 3 चीनी एस्‍ट्रोनॉट, जून में होगा मिशन लॉन्‍च

6 महीने अंतरिक्ष में बिताएंगे 3 चीनी एस्‍ट्रोनॉट, जून में होगा मिशन लॉन्‍च

तियांगोंग जिसे हेवनली पैलेस भी कहते हैं, उसका मुख्‍य मॉड्यूल अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया था। इसका काम इस साल पूरा करने की योजना है।

6 महीने अंतरिक्ष में बिताएंगे 3 चीनी एस्‍ट्रोनॉट, जून में होगा मिशन लॉन्‍च

Photo Credit: Reuters

साल 2003 में चीन ने अपना महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू किया था, जिसके तहत पहले अंतरिक्ष यात्री को लॉन्‍च किया गया था।

ख़ास बातें
  • हाल ही में नए स्‍पेस स्‍टेशन से अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल वापस लौटा है
  • साल 2003 में चीन ने अपना महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू किया था
  • पिछले साल मंगल ग्रह पर भी चीन अपना रोवर उतार चुका है
विज्ञापन
अमेरिका और बाकी पश्चिमी देशों को मजबूत कॉम्‍पिटिशन देते हुए चीन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रमों को लगातार आगे बढ़ा रहा है। जून महीने में तीन और अंतरिक्ष यात्रियों को नए स्‍पेस स्‍टेशन में भेजे जाने की तैयारी है। हाल ही में इस स्‍पेस स्‍टेशन में 6 महीने का समय बिताकर यात्रियों का एक ग्रुप देश वापस लौटा है। साल 2003 में चीन ने अपना महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू किया था, जिसके तहत पहले अंतरिक्ष यात्री को लॉन्‍च किया गया था। इसके बाद अहम उपलब्‍ध‍ि साल 2013 में चीन के नाम हुई, जब उसने चंद्रमा पर अपना रोवर उतारा। पिछले साल मंगल ग्रह पर भी चीन अपना रोवर उतार चुका है। बताया जा रहा है कि चंद्रमा पर एक क्रू मिशन को भेजने के बारे में भी चीन चर्चा कर रहा है।  

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के स्‍पेस इंजीनियरिंग ऑफ‍िस के डायरेक्‍टर- हाओ चुन ने एक न्‍यूज कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि शेनझोउ 14 कैप्सूल का चालक दल स्टेशन में दो मॉड्यूल जोड़ने के लिए तियांगोंग पर छह महीने बिताएंगे। तियांगोंग जिसे हेवनली पैलेस भी कहते हैं, उसका मुख्‍य मॉड्यूल अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया था। इसका काम इस साल पूरा करने की योजना है। 

हाओ चुन ने बताया कि इसके बाद जुलाई में वेंटियन मॉड्यूल और अक्टूबर में मेंगटियन मॉड्यूल को लॉन्च किया जाएगा।

हाओ ने बताया कि शेनझोउ 14 क्रू मिशन के आखिर में तीन और अंतरिक्ष यात्रियों को शेनझोउ 15 में 6 महीनों के लिए लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो क्रू करीब तीन से पांच दिनों के लिए ओवरलैप करेंगे और पहली बार स्टेशन पर छह लोग सवार होंगे। इसी मिशन के तहत शनिवार को शेनझोउ 13 में शामिल क्रू, इनर मंगोलिया के नॉर्थ रीजन के गोबी रेगिस्तान में सफलतापूर्वक लैंड कर गया। 

इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री वांग यापिंग पहला स्‍पेसवॉक करने वाली पहली चीनी महिला बन गईं। क्रू ने अपना अनुभव स्‍कूली छात्रों के साथ शेयर किया है। 

पूर्व के सोवियत संघ और अमेरिका के बाद अपने दम पर यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने वाला चीन तीसरा देश है। तियांगोंग चीन का तीसरा अंतरिक्ष स्टेशन है। इससे पहले साल 2011 और 2016 में भी दो स्‍टेशन लॉन्‍च किए जा चुके हैं। ध्‍यान रहे कि चीन को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन से बाहर रखा गया है, क्योंकि अमेरिका को लगता है चीन का स्‍पेस प्रोग्राम वहां की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सैन्य शाखा, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा चलाया जाता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  2. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  10. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »