Nasa के हबल टेलीस्‍कोप ने खोजा अब तक का सबसे दूर और पुराना तारा

इस तारे को एरेन्डेल (Earendel) नाम दिया गया है। खगोलविदों का कहना है कि इसने हमारे ब्रह्मांड के पहले अरब वर्षों में जगमगाना शुरू किया।

Nasa के हबल टेलीस्‍कोप ने खोजा अब तक का सबसे दूर और पुराना तारा

Photo Credit: Nasa

एरेन्डेल का द्रव्‍यमान हमारे सूर्य के द्रव्‍यमान का 50 गुना होने का अनुमान है। चमकने के मामले में भी यह हमारे सूर्य से लाखों गुना तेज है।

ख़ास बातें
  • आने वाले कई वर्षों तक एरेन्डेल के बारे में और भी जानकारियां सामने आएंगी
  • नासा का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप इसे ऑब्‍जर्व करेगा
  • यह अबतक खोजे गए बड़े तारों को टक्‍कर देता है
विज्ञापन
खगोलविदों ने ब्रह्मांड में अब तक देखे गए सबसे दूर और पुराने तारे की खोज की है। यह तारा 12.9 अरब साल पहले भी चमकता था। इस तारे की रोशनी ने पृथ्वी तक पहुंचने के लिए 12.9 अरब प्रकाश-वर्ष की यात्रा की होगी। खगोलविदों का कहना है कि नया खोजा गया तारा वैसे ही दिखाई दिया, जैसे वह तब दिखाई दिया था जब ब्रह्मांड अपनी वर्तमान आयु का सिर्फ 7 प्रतिशत था। इसे हबल स्पेस टेलीस्कोप ने देखा है और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी इमेज शेयर की है। इसके कैप्‍शन के मुताबिक हबल ने अब तक देखे गए सबसे दूर व्यक्तिगत तारे को देखकर रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इस तारे को एरेन्डेल (Earendel) नाम दिया गया है। खगोलविदों का कहना है कि एरेन्डेल ने हमारे ब्रह्मांड के पहले अरब वर्षों में जगमगाना शुरू किया। एरेन्डेल का द्रव्‍यमान हमारे सूर्य के द्रव्‍यमान का 50 गुना होने का अनुमान है। चमकने के मामले में भी यह हमारे सूर्य से लाखों गुना तेज है। 
 

जर्नल नेचर में प्रकाशित पेपर के लेखक ब्रायन वेल्च ने कहा है कि पहले तो उन्‍हें इस खोज पर विश्‍वास ही नहीं हुआ, क्‍योंकि यह तारा रेडशिफ्ट स्टार से बहुत दूर था। गौरतलब है कि रेडशिफ्ट और ब्लूशिफ्ट प्रकाश तरंग की आवृत्ति में परिवर्तन का वर्णन करते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि कोई वस्तु हमारी ओर बढ़ रही है या दूर जा रही है। जब कोई वस्तु हमसे दूर जा रही होती है, तो उससे निकलने वाली रोशनी रेडशिफ्ट कहलाती है और जब कोई चीज हमारी ओर बढ़ रही होती है, तो उससे निकलने वाली रोशनी ब्लूशिफ्ट कहलाती है।

रिसर्च टीम अनुसार, एरेन्डेल का द्रव्‍यमान सूर्य के द्रव्यमान का कम से कम 50 गुना और लाखों गुना अधिक चमकीला होने का अनुमान है। यह अबतक खोजे गए बड़े तारों को टक्‍कर देता है। नासा ने इस खोज से जुड़ा एक वीडियो भी रिलीज किया है।  



खगोलविदों के अनुसार, आने वाले कई वर्षों तक एरेन्डेल के बारे में और भी जानकारियां सामने आएंगी, क्‍योंकि नासा का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप इसे ऑब्‍जर्व करेगा। बहरहाल, खगोलविद यह भी पता लगाएंगे कि कहीं एरेन्डेल पूरी तरह से प्राइमर्डियल हाइड्रोजन और हीलियम तो नहीं बना है। ऐसा हुआ तो यह पॉपुलेशन III स्‍टार्स का पहला सबूत होगा, जिनके बारे में माना जाता है कि वो बिग बैंग के बाद बनने वाले पहले सितारे हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  2. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  5. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  6. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  8. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  10. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »