SpaceX ने एकसाथ अंतरिक्ष में पहुंचाए 21 सैटेलाइट, बनाया यह खास रिकॉर्ड, जानें

SpaceX New Record : अब अगर फाल्‍कन-9 रॉकेट का फर्स्‍ट स्‍टेज 18वीं बार इस्‍तेमाल होता है, तो स्‍पेसएक्‍स के लिए नया कीर्तिमान बनाएगा।

SpaceX ने एकसाथ अंतरिक्ष में पहुंचाए 21 सैटेलाइट, बनाया यह खास रिकॉर्ड, जानें

Photo Credit: SpaceX

कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया गया।

ख़ास बातें
  • स्‍टारलिंक ने लॉन्‍च किए 21 सैटेलाइट
  • फाल्‍कन 9 रॉकेट के जरिए की गई लॉन्चिंग
  • फाल्‍कन 9 रॉकेट के फर्स्‍ट स्‍टेज की 17वीं उड़ान थी
विज्ञापन
SpaceX New Record : एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स ने सोमवार को उसके फाल्‍कन-9 रॉकेट (SpaceX Falcon 9) के जरिए एकसाथ 21 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में पहुंचा दिया। खास है कि यह फाल्‍कन-9 रॉकेटों के फर्स्‍ट स्‍टेजाें की 17वीं उड़ान थी और इस मामले में स्‍पेसएक्‍स ने अपने पिछले रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब अगर फाल्‍कन-9 रॉकेट का फर्स्‍ट स्‍टेज 18वीं बार इस्‍तेमाल होता है, तो स्‍पेसएक्‍स के लिए नया कीर्तिमान बनाएगा। 
     
स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया गया। इस लॉन्‍च को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लाइव दिखाया गया। 

फाल्कन 9 रॉकेट के उड़ान भरने के लगभग 8.5 मिनट बाद उसके फर्स्‍ट स्‍टेज ने समुद्र में स्पेसएक्स ड्रोन जहाज पर सटीक लैंडिंग कर ली। यह उस फर्स्‍ट स्‍टेज की छठी लैंडिंग थी और अबतक फाल्कन 9 रॉकेट के सभी फर्स्‍ट स्‍टेजों की 17वीं लैंडिंग थी।   
 

रिपोर्टों के अनुसार, हालिया लॉन्‍च के बाद ऑर्बिट में स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स की संख्‍या 4,750 के आंकड़े को पार कर गई है। स्‍पेसएक्‍स की योजना इस नंबर को और आगे ले जाने की है। उसने अमेरिकी सरकार से इसके लिए मंजूरी मांगी है, जो अभी तक नहीं मिल पाई है। 

स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स के जरिए स्‍पेसएक्‍स दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को पहुंचा रही है। यह उन इलाकों के लिए फायदेमंद है, जो शहरी इलाकों से बहुत दूर हैं। विषम भौगोलिक इलाकों में सैटेलाइट इंटरनेट के जरिए कनेक्टिविटी में सुधार किया जा सकता है। भारत में भी स्‍टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को लॉन्‍च करने की तैयारी है, लेकिन अभी तक इसके लिए जरूरी मंजूरी नहीं मिल पाई है। 

हालांकि स्‍पेसएक्‍स के सामने इस सर्विस को बनाए रखने की चुनौती भी है। अंतरिक्ष में आने वाले सौर तूफान इन सैटेलाइट्स को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पिछले साल कंपनी के करीब 40 सैटेलाइट सौर तूफान की चपेट में आकर बर्बाद हो गए थे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »