साउंड से कम हो सकता है बरसों पुराना दर्द, वैज्ञानिकों ने चूहों पर किया सफल प्रयोग

नई स्‍टडी कहती है कि ध्वनि न सिर्फ दर्द से ध्‍यान भटका सकती है, बल्कि वह इसे दबा भी सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जुलाई 2022 19:27 IST
ख़ास बातें
  • चीन और अमेरिका के रिसर्चर्स ने यह स्‍टडी की है
  • इससे भविष्‍य में इलाज के नए तरीके सामने आ सकते हैं
  • इंसानों में इसकी मदद से पुराने दर्द को कम किया जा सकता है

रिसर्चर्स ने पाया कि नर्वस सिस्‍टम के वो हिस्से जो दर्द और ध्वनि को प्रोसेस करते हैं, उनमें साउंड सिम्‍युलेशन के जरिए चूहों में दर्द को कम किया जा सकता है।

क्‍या ध्‍वनि (Sound) की मदद से दर्द को कम किया जा सकता है? वैज्ञानिकों ने अपनी नई रिसर्च में यही पता लगाया है। चीन और अमेरिका के रिसर्चर्स ने पाया है कि ध्वनि चूहों में दर्द को दूर कर सकती है, फ‍िर चाहे वह संगीत के रूप में हो या सिर्फ शोर के रूप में। वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि म्‍यूजिक थेरेपी और पेन मैनेजमेंट की भविष्‍य में व्‍यापक संभावनाएं हैं। पीयर-रिव्यू जर्नल साइंस में पब्लिश एक स्‍टडी के अनुसार, म्‍यूजिक और नैचुरल साउंड मूड को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने, तनाव दूर करने और शरीर को आराम देने में कारगर हैं। नई स्‍टडी कहती है कि ध्वनि न सिर्फ दर्द से ध्‍यान भटका सकती है, बल्कि वह इसे दबा भी सकती है। 

चीन की अनहुई मेडिकल यूनिवर्सिटी और अमेरिका में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्‍थ के रिसर्चर्स का कहना है कि भविष्य में ये निष्कर्ष दर्द से जुड़े इलाज में नए विकल्‍पों को डेवलप करने के लिए प्रेरित करेंगे। यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्‍नॉलजी चीन में बायोफिजिक्स और न्यूरोबायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और इस स्‍टडी के लीड लेखक झांग झी ने कहा कि इन फाइंडिंग्‍स ने  पुराने दर्द से छुटकारा पाने में मदद के लिए भविष्‍य की क्लिनिकल ऐप्लिकेशंस को सपोर्ट किया है। झांग ने कहा है कि जिन लोगों की सर्जरी या डिल‍िवरी हुई है, उनमें दर्द को दूर करने के लिए ध्वनि, दवाओं की जगह ले सकती है। यह उन दर्दों में कारगर हो सकती है, जो वर्षों से बना हुआ हो।  

रिसर्चर्स ने पाया कि नर्वस सिस्‍टम के वो हिस्से जो दर्द और ध्वनि को प्रोसेस करते हैं, उनमें साउंड सिम्‍युलेशन के जरिए चूहों में दर्द को कम किया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने चूहों को ऐसा इंजेक्‍शन लगाया, जिससे उनमें सूजन बढ़ गई। वैज्ञानिक यह देखना चाहते थे कि चूहों में इस सूजन और दर्द पर ध्‍वनि का क्‍या असर होता है। उन्होंने विभिन्न ध्वनियों को अलग-अलग मात्रा के लेवल के साथ प्रयोग किया और पाया कि संगीत से लेकर किसी भी तरह का साउंड चूहों में दर्द को दबा देता है। चूहों को लगातार तीन दिनों तक रोजाना 20 मिनट संगीत सुनाया गया और इसकी वजह से वह दो दिनों तक बेहतर रहे। 
हालांकि रिसर्चर्स ने पाया कि दर्द से राहत पाने के लिए ध्‍वनि का स्‍तर आसपास मौजूद शोर से 5 डेसिबल ज्‍यादा रखना था। वैज्ञानिकों का मानना है कि इंसानों में दर्द को कम करने के लिए स्‍मार्ट डिवाइसेज की मदद से इसी लेवल के साउंड को बजाया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: sound, sound reduce pain, mice, Science News, experiments on mice

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  3. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  6. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  8. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  9. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  10. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.