Solar Eclipse 2021: साल के पहले सूर्य ग्रहण में आसमान पर दिखेगा 'Ring of Fire', ऐसे देखें लाइव

सूर्य ग्रहण पूर्वी अमेरिका और उत्तरी अलास्का के कुछ हिस्सों के साथ-साथ कनाडा और कैरिबियन, यूरोप, एशिया और उत्तरी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में पूरी तरह से देखा जाएगा। भारत में लद्दाख और अरुणांचल प्रदेश में ही देखा जा सकता है सूर्य ग्रहण 2021।

Solar Eclipse 2021: साल के पहले सूर्य ग्रहण में आसमान पर दिखेगा 'Ring of Fire', ऐसे देखें लाइव

लद्दाख और अरुणांचल प्रदेश में यह आंशिक सूर्य ग्रहण शाम 3.30 बजे शुरू होगा

ख़ास बातें
  • यह सूर्य ग्रहण दोपहर 1.42 मिनट पर शुरू होगा
  • शाम 6.41 बजे खत्म होगा सूर्य ग्रहण
  • साल 2021 का दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को होगा
विज्ञापन
साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण आज 10 जून को लगने जा रहा है। यह एक एनुलर (आशिंक) सूर्य ग्रहण होगा, इस स्थिति में चांद पूरी तरह से सूरज को ढक नहीं पाता। पूरी तरह से ढक न पाने के कारण सूरज के किनारों की रोशनी केवल पृथ्वी पर पड़ती है। इस कारण सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में 'रिंग ऑफ फायर' जैसा नज़रा देखने को मिलता है। हालांकि, इस बार का यह रिंग ऑफ फायर वाला सूर्य ग्रहण हर भारतीय को देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि इस सूर्य ग्रहण को केवल लद्दाख और अरुणांचल प्रदेश में ही देखा जा सकता है। ज्यादातर जगहों पर यह सूर्य ग्रहण दोपहर 1.42 मिनट पर शुरू होगा, जो कि शाम 6.41 बजे खत्म होगा।
 

Solar Eclipse 2021: Area of visibility

लद्दाख और अरुणांचल प्रदेश में यह आंशिक सूर्य ग्रहण शाम 3.30 बजे शुरू होगा, जो कि शाम 4.52 तक ज़ारी रहेगा। जैसे कि हमने बताया सूर्य ग्रहण शाम 6.41 बजे खत्म हो जाएगा।

नासा के अनुसार, सूर्य ग्रहण पूर्वी अमेरिका और उत्तरी अलास्का के कुछ हिस्सों के साथ-साथ कनाडा और कैरिबियन, यूरोप, एशिया और उत्तरी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में पूरी तरह से देखा जाएगा।

एनुलर सोलर एक्लिप्स तब होता है, जब चांद पृथ्वी से काफी दूरी पर होता है... इस कारण चंद्रमा सूरज को ढकने के लिए काफी छोटा पड़ जाता है.. पूरी तरह से सूर्य को न ढकने की वजह से सूरज के किनारे आसमान में एक रिंग ऑफ फायर के रूप में नज़र आते हैं।

NASA ने सूर्य ग्रहण के लिए एक इंटरएक्टिव मैप को रिलीज़ किया है, जो कि इंटरनेट पर यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। इस मैप पर क्लिक करके वह अपनी जगहों पर इस ग्रहण की टाइमिंग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 

Solar Eclipse 2021: Watch it online

वहीं, जिन लोगों के यहां यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखने वाला उनके लिए भी नासा ने सुविधा प्रदान की है। वह लोग ऑनलाइन इस सूर्य ग्रहण को देख सकते हैं। नासा इस ग्रहण की लाइव ब्रॉडकास्टिंग अपने यूट्यूब चैनल पर करेगा। आप भी नीचे दिए वीडियो में इसे देख सकते हैं।
 
 

Solar Eclipse 2021: Precautions to take

सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखने की सलाह बिल्कुल नहीं दी जाती, यदि आप नंगी आंखों से ग्रहण को देखेंगे तो आपको आंखों से जुड़ी गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है। इसे एक बॉक्स प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा जा सकता है या फिर दूरबीन से देखना भी एक सुरक्षित तरीका है। सूर्य को सीधे न देखें या फिर सूर्य ग्रहण देखने के लिए साधारण धूप के चश्मे, स्मोक्ड ग्लास, एक्स-रे फिल्म और नेगेटिव फिल्म का भी उपयोग कतई न करें।

आपको बता दें, साल 2021 का दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को होगा, जोकि एक टोटल सोलर एक्लिप्‍स अर्थात पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »