Portronics ने भारत में AuraTrio मॉड्यूलर ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। इसमें एक मेन स्पीकर के साथ दो अलग किए जा सकने वाले सैटेलाइट स्पीकर्स मिलते हैं और पूरा सिस्टम 90W साउंड आउटपुट देता है।
Photo Credit: Portronics
Portronics AuraTrio में 3 स्पीकर्स के साथ मिलेगा 90W का साउंड आउटपुट
Portronics ने भारत में नया AuraTrio मॉड्यूलर ब्लूटूथ स्पीकर सिस्टम लॉन्च किया है। इसकी सबसे खास बात इसका डिजाइन है, क्योंकि इसमें एक मेन स्पीकर के साथ दो अलग किए जा सकने वाले सैटेलाइट स्पीकर्स मिलते हैं। तीनों को एक साथ रखने पर यह 90W का साउंड आउटपुट देता है, जबकि दोनों सैटेलाइट स्पीकर्स को अलग-अलग जगह रखकर कमरे या आउटडोर एरिया में साउंड को फैलाया जा सकता है। इसमें Bluetooth 5.4 के साथ Auracast टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे तीनों स्पीकर्स आपस में बिना किसी अलग ऐप के कनेक्ट हो जाते हैं। कंपनी ने इसे 6 घंटे तक की बैटरी और IPX6 रेटिंग के साथ पेश किया है।
Portronics AuraTrio को तीन हिस्सों वाले सिस्टम के तौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें 60W का मेन स्पीकर और दो 15W के सैटेलाइट स्पीकर्स मिलते हैं। दोनों सैटेलाइट स्पीकर्स मेन यूनिट के दोनों तरफ मैग्नेट की मदद से जुड़े रहते हैं और जरूरत पड़ने पर इन्हें आसानी से अलग किया जा सकता है। तीनों को एक साथ इस्तेमाल करने पर कुल 90W आउटपुट मिलता है। वहीं सैटेलाइट स्पीकर्स को अलग-अलग जगह रखकर साउंड को आसपास फैलाया जा सकता है।
मेन यूनिट में 100×120mm का वूफर, दो 45mm ट्वीटर और दो पैसिव रेडिएटर दिए गए हैं। इसमें Bassboost मोड भी मिलता है, जिसे लो-फ्रीक्वेंसी साउंड को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। स्पीकर को ब्लैक टेक्सचर्ड फैब्रिक फिनिश दी गई है और मेन यूनिट में कैरी करने के लिए हैंडल भी मिलता है।
Photo Credit: Portronics
कनेक्टिविटी के लिए AuraTrio में Bluetooth 5.4 और Auracast दिया गया है। इसकी खासियत यह है कि तीनों स्पीकर्स को आपस में कनेक्ट करने के लिए किसी अलग कंपेनियन ऐप की जरूरत नहीं पड़ती। Auracast की मदद से मेन स्पीकर ऑडियो को दोनों सैटेलाइट स्पीकर्स तक भेज सकता है। इसके अलावा कंपैटिबल थर्ड-पार्टी Auracast स्पीकर्स को भी इससे कनेक्ट किया जा सकता है। सैटेलाइट स्पीकर्स को जरूरत पड़ने पर अलग से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वायर्ड कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB और AUX पोर्ट दिए गए हैं। सैटेलाइट स्पीकर्स में DAC सपोर्ट भी मिलता है।
Portronics AuraTrio में मेन स्पीकर के अंदर 4,500mAh बैटरी दी गई है, जबकि दोनों सैटेलाइट स्पीकर्स में 2,000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, पूरा सिस्टम एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक चल सकता है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है और इसमें 30W Power Delivery का सपोर्ट मिलता है। मेन स्पीकर को फुल चार्ज होने में करीब 2.5 घंटे, जबकि प्रत्येक सैटेलाइट स्पीकर को करीब 3 घंटे लगते हैं।
AuraTrio के तीनों यूनिट्स को IPX6 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि स्पीकर पानी के तेज छींटों और बारिश जैसी स्थिति में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ऐसे में इसे घर के अलावा बालकनी या आउटडोर इस्तेमाल के लिए भी रखा जा सकता है।
Portronics AuraTrio की MRP ₹24,999 है, लेकिन फिलहाल इसे ₹14,999 की स्पेशल कीमत में खरीदा जा सकता है। यह Portronics की वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और दूसरे ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। सेल का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में ये अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कम कीमत में भी उपलब्ध हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स