• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • वैज्ञानिकों ने बनाई विशालकाय तारे की 3D इमेज, देखिए धधकते हुए आग के गोले को

वैज्ञानिकों ने बनाई विशालकाय तारे की 3D इमेज, देखिए धधकते हुए आग के गोले को

यह पृथ्वी से 3,009 प्रकाश-वर्ष की दूरी पर कैनिस मेजर के दक्षिणी तारामंडल में स्थित है।

वैज्ञानिकों ने बनाई विशालकाय तारे की 3D इमेज, देखिए धधकते हुए आग के गोले को

ऐसे तारे बहुत विशाल और दुर्लभ होते हैं। आकाशगंगा में इनकी संख्‍या काफी कम बताई जाती है।

ख़ास बातें
  • ‘VY कैनिस मेजरिस’ नाम है इस विशाल तारे का
  • पृथ्वी से 3,009 प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है
  • वैज्ञानिक इसके बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं
विज्ञापन
खगोलविदों की टीम ने एक विशाल तारे की पहली डिटेल्‍ड और थ्री-डाइमेंशनल (3D) पिक्‍चर बनाई है। एरिजोना यूनिवर्सिटी के खगोलविदों के नेतृत्व में टीम ने ‘VY कैनिस मेजरिस' नाम के विशालकाय तारे की एक इमेज हासिल की। ऐसे तारे बहुत विशाल और दुर्लभ होते हैं। आकाशगंगा में इनकी संख्‍या काफी कम बताई जाती है। वैज्ञानिकों ने जिस तारे का विश्‍लेषण किया, वह पृथ्वी से 3,009 प्रकाश-वर्ष की दूरी पर कैनिस मेजर के दक्षिणी तारामंडल में स्थित है। इसे एक पल्‍सेटिंग वेरिएबल स्‍टार बताया गया है जिसका आकार 10,000 से 15,000 एस्‍ट्रोनॉमिकल यूनिट्स के बीच माना जाता है। 

टीम के लीड रिसर्चर लुसी जियुरी के अनुसार, VY तारा शायद हमारी मिल्की वे का सबसे विशाल तारा है। यह काफी बड़ा है और हर 200 साल में इसमें विस्‍फोट भी होते हैं। एक अन्‍य लीड रिसर्चर अंबेश सिंह ने कहा कि टीम यह जानना चाहती थी कि किसी तारे के जीवन के अंतिम चरण में क्या होता है। अब तक हम सोचते थे कि बड़े तारों में सुपरनोवा विस्फोट होता है, लेकिन अब हम इसके बारे में निश्चित नहीं हैं। रिसर्चर अभी भी इस तारे के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर रहे हैं। इससे आने वाले वक्‍त में तारे की एक बेहतर रेजॉलूशन वाली इमेज बनाई जा सकेगी।

तारों से जुड़ी अन्‍य खबरों की बात करें, तो खगोलविदों ने एक नए जन्‍मे पल्सर (pulsar) का पता लगाया है, जो सिर्फ 14 साल का हो सकता है। एक सुपरनोवा में हुए विस्फोट और उससे निकली ऊर्जा के बाद वैज्ञानिकों ने इस पल्सर ऑब्‍जर्व किया। इस पल्‍सर को पृथ्वी से 395 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर एक आकाशगंगा में पाया गया है। सबसे पहले इसे एक ऑब्‍जेक्‍ट के रूप में साल 2018 में न्यू मैक्सिको में स्थित वेरी लार्ज एरे स्काई सर्वे (VLASS) के जरिए देखा गया था। यह एक युवा पल्सर है, जिसकी उम्र केवल 14 वर्ष हो सकती है। यह दावा एस्‍ट्रोनॉमी के प्रोफेसर ग्रेग हॉलिनन ने किया है, जो इस पल्‍सर की पहचान करने वाली टीम में शामिल थे। 

पल्सर एक प्रकार का न्यूट्रॉन तारा होता है। न्यूट्रॉन तारों का निर्माण तब होता है, जब एक मेन कैटिगरी का तारा अपने खुद के साइज और वजन की वजह से कंप्रेस हो जाता है। उसके बाद एक सुपरनोवा विस्फोट में यह ढह जाता है, जिसकी बदौलत पल्‍सर तारे बनते हैं। अभी खोजे गए न्‍यूट्रॉन तारे का नाम ‘वीटी 1137-0337' है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  9. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  11. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  2. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  5. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  7. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  10. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »