• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • इक्वाडोर में ज्लावामुखी के पास मिले अद्भुत गुलाबी छिपकली के अंडे, 18.5 इंच तक बढ़ा सकती हैं अपनी लम्बाई

इक्वाडोर में ज्लावामुखी के पास मिले अद्भुत गुलाबी छिपकली के अंडे, 18.5 इंच तक बढ़ा सकती हैं अपनी लम्बाई

गैलापोगास आइलैंड में बहुत ही खास किस्म के वन्यजीव पाए जाते हैं।

इक्वाडोर में ज्लावामुखी के पास मिले अद्भुत गुलाबी छिपकली के अंडे, 18.5 इंच तक बढ़ा सकती हैं अपनी लम्बाई

Photo Credit: Deccan Herald

नेशनल पार्क की ओर से कहा गया है कि आईलैंड पर दूसरी प्रजातियों के आगमन से पिंक इगुआना खतरे में आ गई है

ख़ास बातें
  • गैलापोगास आइलैंड में बहुत ही खास किस्म के वन्यजीव पाए जाते हैं।
  • आईलैंड पर दूसरी प्रजातियों के आगमन से पिंक इगुआना खतरे में आ गई हैं।
  • ये छिपकलियां अपने आकार को 18.5 इंच तक लम्बाई में बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
इक्वाडोर में वैज्ञानिकों को दुर्लभ गुलाबी छिपकलियों के बच्चे मिले हैं। ये छिपकली केवल इक्वेडोरियन आर्किपेलागो आइलैंड पर ही पाई जाती हैं जिन्हें कुछ सालों पहले ही खोजा गया था। इनकी संख्या बहुत कम है, जो अनुमान के मुताबिक कुछ सौ ही बची हैं। इसलिए इनके अंडे और बच्चे मिलना एक अच्छा संकेत माना जा रहा है। छिपकली यहां के इसाबेला आईलैंड में धधक रहे वोल्फ ज्वालामुखी के पास ही रहती हैं। ये छिपकली अपने आप में काफी विशिष्ट होती हैं और इनमें एक खास बात ये भी है कि ये अपने शरीर की लम्बाई को 18.5 इंच, यानि 47 सेंटीमीटर तक बढ़ा सकती हैं। 

गुलाबी इगुआना छिपकलियों को 1986 में नेशनल पार्क रेंजर्स ने खोजा था। अब वोल्फ ज्वालामुखी के पास इनके अंडे और बच्चे पाए गए हैं। खोज के बाद यह पहली बार है जब इनकी संतानों को देखा गया है। Reuters की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गैलापोगोस नेशनल पार्क के डायरेक्टर डैनी रूएडा ने एक बयान में कहा कि बच्चों का पाया जाना अपने आप में एक महत्वपूर्ण घटना है। इससे पिंक इगुआना को बचाने में मदद मिलेगी। ये छिपकलियां अपने आकार को 18.5 इंच तक लम्बाई में बढ़ा सकती हैं। लेकिन यहां रोचक बात ये है कि वैज्ञानिकों को इनके बारे में पता करने में कई दशक लग गए कि यह आईलैंड पर पाई जाने वाली अन्य छिपकलियों से कोई भिन्न प्रजाति है। 

नेशनल पार्क की ओर से कहा गया है कि आईलैंड पर दूसरी प्रजातियों के आगमन से पिंक इगुआना खतरे में आ गई है, खासकर चूहों की एक प्रजाति के आने से। रूएडा ने कहा कि अब उनको पता है कि इनका अस्तित्व खतरे में है इसलिए समय पर कदम उठाना बहुत जरूरी है। खासकर उन प्रजातियों के विरुद्ध जो हमलावर प्रकृति की हैं, बिना इनके नाजुक ईकोसिस्टम को नुकसान पहुंचाए। 

गैलापोगास आइलैंड में बहुत ही खास किस्म के वन्यजीव पाए जाते हैं। चार्ल्स डार्विन की इवोल्यूशन थ्योरी में भी इस आइलैंड का बहुत बड़ा योगदान कहा जाता है। यह एक ऐसा स्थान है जहां पर कुछ ऐसी प्रजातियां पाई जाती हैं जो दुनिया में और कहीं नहीं पाई जातीं। इनमें दैत्याकार कछुए, न उड़ सकने वाले जलकाग, और इगुआना की बहुत सारी प्रजातियां, जिसमें कि पिंक इगुआना भी शामिल है, आदि पाए जाते हैं।  हाल ही में वैज्ञानिकों को 9 मीटर लंबी छिपकली के जीवाश्म भी मिले थे। इनके बारे में कहा गया है कि मोसासौर विशाल समुद्री छिपकलियों की तरह थे, जिनकी लंबाई 12 मीटर तक हो सकती थी। वह मॉडर्न ‘मॉनिटर' छिपकली और ‘इगुआना' के परिवार से ताल्‍लुक रखते थे और कोमोडो ड्रैगन के जैसे दिखते थे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  3. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  5. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  6. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  7. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
  9. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
  10. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »