• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • आपके घरों में दौड़ रहीं छिपकलियां लगभग 23 करोड़ साल की हैं! जानें क्‍या कह रही नई स्‍टडी

आपके घरों में दौड़ रहीं छिपकलियां लगभग 23 करोड़ साल की हैं! जानें क्‍या कह रही नई स्‍टडी

lizard Study : लंदन में नेचुरल हिस्‍ट्री म्‍यूजियम में रखे गए एक जीवाश्म पर की गई नई स्‍टडी से पता चला है कि इस धरती पर छिपकलियों की उत्‍पत्त‍ि काफी पहले हो गई थी।

आपके घरों में दौड़ रहीं छिपकलियां लगभग 23 करोड़ साल की हैं! जानें क्‍या कह रही नई स्‍टडी

Photo Credit: www.eurekalert.org

रिसर्चर्स ने जिस जीवाश्‍म को स्‍टडी किया, वह साल 1950 के दशक से म्‍यूजियम में रखा हुआ है।

ख़ास बातें
  • जितना सोचा गया है, उससे भी पहले से धरती पर हैं आधुनिक छिपकलियां
  • लगभग 23 करोड़ साल पहले आने का है अनुमान
  • साइंस एडवांस में पब्लिश हुई है यह स्‍टडी
विज्ञापन
लंदन में नेचुरल हिस्‍ट्री म्‍यूजियम में रखे गए एक जीवाश्म पर की गई नई स्‍टडी से पता चला है कि इस धरती पर छिपकलियों की उत्‍पत्त‍ि काफी पहले हो गई थी। मॉडर्न लिजार्ड (आधुनिक छिपकलियों) की उत्‍पत्त‍ि का जो समय अबतक अनुमान लगाया जाता है, उससे भी 3.5 करोड़ साल पहले छिपकलियां इस धरती पर आ गई थीं। साइंस एडवांस में पब्लिश हुई स्‍टडी बताती है कि आधुनिक छिपकलियों की उत्‍पत्त‍ि का काल मध्य जुरासिक (17.4 से 16.3 करोड़ वर्ष पूर्व) पूर्व माना जाता था, लेकिन अब संकेत मिला है कि आधुनिक छिपकलियां लेट ट्राइसिक (23.7 से 20.1 करोड़ वर्ष पूर्व) भी मौजूद थीं। 
रिसर्चर्स ने जिस जीवाश्‍म को स्‍टडी किया, वह साल 1950 के दशक से म्‍यूजियम में रखा हुआ है। तब प्रजातियों की पहचान की सटीक तकनीक मौजूद नहीं थी। यह जीवाश्‍म इंग्लैंड में एक खदान से मिला था, जिसके साथ कई और सरीसृपों के जीवाश्‍म भी थे। यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के प्रमुख रिसर्चर डॉ डेविड व्हाइटसाइड के हवाले से कहा गया है कि रिसर्चर्स ने जीवाश्‍म की जांच की, वह आश्‍वस्‍त हो गए कि म्‍यूजियम में रखा जीवाश्‍म तुआतारा ग्रुप की छिपकली के मुकाबले आधुनिक छिपकलियों के ज्‍यादा करीब है। 

रिसर्चर्स ने एक्स-रे स्कैन की मदद से 3 डाइमेंशन में जीवाश्म का पुनर्निर्माण किया। उन्होंने पाया कि इसके जबड़े में तेज धार वाले दांत थे। उन्होंने इसका नाम क्रिप्टोवरानोइड्स माइक्रोलेनियस (Cryptovaranoides microlanius) रखा है। इसका मतलब होता है 'छोटा कसाई'।

खबर पर आगे बढ़े, उससे पहले तुआतारा की बात कर लेते हैं। न्‍यूजीलैंड में पाई जाने वाली तुआतारा धरती पर मौजूद अकेली राइनोसेफेलियन है। तुआतारा एक मोटे इगुआना जैसी दिखती है। तुआतारा को वैज्ञानिक जीवित जीवाश्म भी कहते हैं, क्योंकि यह करीब 19 करोड़ साल से पृथ्‍वी पर अपना वजूद बचाए हुए है। वहीं, क्रिप्टोवरानोइड्स माइक्रोलेनियस की विशेषताएं बताती हैं कि यह एक स्क्वामेट (आधुनिक छिपकलियों और सांपों का एक समूह) है। यह तुआतारा के राइनोसेफेलियन ग्रुप से एकदम अलग है। 

हाल ही में रिसर्चर्स ने छिपकली जैसे सरीसृप (reptile) की एक नई विलुप्त प्रजाति के अच्छी तरह से संरक्षित जीवाश्म की खोज की थी। वैज्ञानिकों की एक टीम ने नई प्रजाति Opisthiaamimus gregori (ओपिसथियामिमस ग्रेगोरी) के बारे में बताया था कि यह लगभग 15 करोड़ साल पहले नॉर्थ अमेरिका में स्टेगोसॉरस (Stegosaurus) और एलोसॉरस (Allosaurus) जैसे डायनासोर के साथ रहती थी। इस विलुप्त हो चुकी प्रजाति का साइज नाक से पूंछ तक लगभग 16 सेंटीमीटर (लगभग 6 इंच) रहा होगा, जो एक इंसान की हथेली में फ‍िट होने जितना है। माना जा रहा है कि यह कीड़ों और अन्य अकशेरूकीय (invertebrates) को खाकर जीवित रहती होगी।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »