• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • वैज्ञानिकों ने खोजा ‘भुक्‍खड़’ Black Hole, ब्रह्मांड में उड़ा रहा दावत! जानें इसके बारे में

वैज्ञानिकों ने खोजा ‘भुक्‍खड़’ Black Hole, ब्रह्मांड में उड़ा रहा दावत! जानें इसके बारे में

वैज्ञानिकों ने हमारे ब्रह्मांड में एक ऐसे ब्‍लैक होल (Black Hole) का पता लगाया है, जो अपने मैटर को बहुत तेजी से खा रहा है।

वैज्ञानिकों ने खोजा ‘भुक्‍खड़’ Black Hole, ब्रह्मांड में उड़ा रहा दावत! जानें इसके बारे में

यह खोज बताती है कि ब्‍लैक होल अपने लिमिट को पार करने में सक्षम हैं।

ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने खोजा लिमिट से ज्‍यादा मटीरियल खाने वाला ब्‍लैक होल
  • 40 फीसदी ज्‍यादा तेजी से खा रहा अपना मैटर
  • स्‍टडी बताती है कि ब्‍लैक होल अपने शुरुआती फेज में हो जाते हैं बड़े
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने हमारे ब्रह्मांड में एक ऐसे ब्‍लैक होल (Black Hole) का पता लगाया है, जो अपने मैटर को बहुत तेजी से खा रहा है। यह खोज दुनिया के सबसे बड़े स्‍पेस टेलीस्‍काेप जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) और चंद्रा एक्स-रे ऑब्‍जर्वेट्री से मिले डेटा के जरिए की गई है। आमतौर पर ब्‍लैक होल जिस स्‍पीड से अपने मटीरियल को खाते हैं, यह ब्‍लैक होल उससे 40 गुना ज्‍यादा स्‍पीड के साथ ऐसा कर रहा है। इसे एडिंगटन लिमिट कहा जाता है। यह स्‍टडी नेचर एस्‍ट्रोनॉमी मैगजीन में पब्लिश हुई है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, स्‍टडी को लीड करने वाले इंटरनेशनल जेमिनी ऑब्‍जर्वेट्री के ह्येवोन सुह ने कहा कि जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप के बिना LID-568 के बारे में जानना असंभव था। 

जैसाकि हमने बताया ब्‍लैक होल का नाम LID-568 है। यह ब्लैक होल बिग बैंग के 1.5 अरब साल बाद ही आ गया था। ब्‍लैक होल को आसान शब्‍दों में समझना हो, तो यह हमारे ब्रह्मांड में ऐसी जगहें हैं, जहां फ‍ि‍ज‍िक्‍स का कोई नियम काम नहीं करता। वहां सिर्फ गुरुत्वाकर्षण है और घना अंधेरा। ब्‍लैक होल्‍स का गुरुत्वाकर्षण इतना पावरफुल होता है, कि उसके असर से रोशनी भी नहीं बचती। जो भी चीज ब्‍लैक होल के अंदर जाती है, वह बाहर नहीं आ सकती। 

स्‍टडी की को-ऑथर, जूलिया शार्वाचटर ने कहा कि ब्लैक होल के लिए यह दावत जैसा है। यह ब्‍लैक होल बताता है कि एडिंगटन लिमिट से ऊपर तेज गति से अपने मटीरियल को खाने से ब्‍लैक होल बहुत जल्‍दी भारी हो जाते हैं। यह खोज बताती है कि ब्‍लैक होल अपने लिमिट को पार करने में सक्षम हैं। वह बहुत कम वक्‍त में अपने मैटर को खाकर शुरुआती फेज में ही बड़े हो जाते हैं। 

इस ब्‍लैक होल को सुदूर आकाशगंगा में खोजा गया है। इससे पहले जून महीने में नासा (Nasa) के वैज्ञानिकों की एक टीम ने ऐसे विशालकाय ब्लैक होल (Black Hole) की खोज की थी, जो ‘स्‍पेस में पार्टिकल्‍स की पावरफुल बीम्‍स फेंक रहा है'। किरणें फेंकने और टार्गेट बदलकर किसी अन्य खगोलीय लक्ष्य पर निशाना लगाने की इसकी क्षमता ने ब्‍लैक होल की तुलना स्टार वार्स में ग्रहों की हत्या करने वाले डेथ स्टार से की थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »