• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • इंसानों को डांस में टक्‍कर देंगे चूहे! वैज्ञानिकों ने की स्‍टडी, जानें क्‍या पता चला

इंसानों को डांस में टक्‍कर देंगे चूहे! वैज्ञानिकों ने की स्‍टडी, जानें क्‍या पता चला

Research : वैज्ञानिकों का मानना है कि पहली बार यह साबित हुआ है कि जानवरों में एक इ‍नबिल्‍ट लय (rhythm) होती है।

इंसानों को डांस में टक्‍कर देंगे चूहे! वैज्ञानिकों ने की स्‍टडी, जानें क्‍या पता चला

Research : इस निष्‍कर्ष तक पहुंचने के लिए उन्‍होंने 20 लोगों और 10 चूहों के सिर में मोशन सेंसर्स लगाए और म्‍य‍ूजिक बजाया।

ख़ास बातें
  • 20 लोगों और 10 चूहों पर लगाए सेंसर
  • चूहों ने इंसानों की तरह ही बीट सिंक्रोनाइजेशन प्रदर्शित किया
  • अपने तरह की पहली रिसर्च है यह
विज्ञापन
इस धरती पर इंसान को इसलिए सुपीर‍ियर माना जाता है, क्‍योंकि उसने आपस में संवाद का तरीका खोजकर बाकी प्रजातियों को पीछे धकेल दिया। लेकिन कई मामलों में जानवर भी कम नहीं हैं। चूहे इसका ताजा उदाहरण हैं। एक स्‍टडी में दावा किया गया है कि अप्रशिक्षित (Untrained) चूहे डांस कर सकते हैं और इंसानों की तरह म्‍यूजिकल बीट पसंद करते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि पहली बार यह साबित हुआ है कि जानवरों में एक इ‍नबिल्‍ट लय (rhythm) होती है। इस निष्‍कर्ष तक पहुंचने के लिए उन्‍होंने 20 लोगों और 10 चूहों के सिर में मोशन सेंसर्स लगाए और म्‍य‍ूजिक बजाया।  

वैज्ञानिकों ने देखा कि इंसान और चूहे दोनों एक ही तरह से उछल-कूद कर रहे थे। वैज्ञानिकों को लगता है कि कई जानवरों को डांस करने और म्‍यूजिक पर रिएक्‍ट करने के लिए ट्रेंड किया जा सकता है। इस रिसर्च को जापानी वैज्ञानिकों ने अंजाम दिया है। टोक्यो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हिरोकाज़ु ताकाहाशी ने कहा कि बिना जानवरों को ट्रेंड किए उनमें बीट सिंक्रनाइज़ेशन से जुड़ी यह पहली रिपोर्ट है। 

स्‍टडी के तहत रिसर्चर्स ने तीन दिनों तक चूहों के सामने म्‍यूजिक के अलग-अलग पीस बजाए। स्‍टडी में शामिल इंसानों की तरह ही चूहों ने भी सबसे अलग बीट सिंक्रोनाइजेशन को प्रदर्शित किया, जब गाना 120 से 140 बीपीएम पर बजाया गया था। वैज्ञानिक काफी समय से ऐसी रिसर्च कर रहे हैं कि क्‍या जानवर डांस कर सकते हैं। मौजूदा स्‍टडी एक सकारात्‍मक संकेत है। 

इससे पहले चूहों पर की गई एक रिसर्च में पता चला था कि साउंड की मदद से दर्द को कम किया जा सकता है? चीन और अमेरिका के रिसर्चर्स ने पाया है कि ध्वनि चूहों में दर्द को दूर कर सकती है, फ‍िर चाहे वह संगीत के रूप में हो या सिर्फ शोर के रूप में। वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि म्‍यूजिक थेरेपी और पेन मैनेजमेंट की भविष्‍य में व्‍यापक संभावनाएं हैं। पीयर-रिव्यू जर्नल साइंस में पब्लिश एक स्‍टडी के अनुसार, म्‍यूजिक और नैचुरल साउंड मूड को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने, तनाव दूर करने और शरीर को आराम देने में कारगर हैं। नई स्‍टडी कहती है कि ध्वनि न सिर्फ दर्द से ध्‍यान भटका सकती है, बल्कि वह इसे दबा भी सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  4. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  5. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  6. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  7. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  8. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  9. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  10. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »