12.9 अरब प्रकाश-वर्ष दूर से इस ब्लैक होल का पृथ्वी पर निशाना!

अभी तक 3000 ब्लेजर्स की खोज की जा चुकी है।

12.9 अरब प्रकाश-वर्ष दूर से इस ब्लैक होल का पृथ्वी पर निशाना!

सुपरमैसिव ब्लैक होल J0410-0139 पर वैज्ञानिकों की नजरें गड़ी हैं जो धरती से 12.9 अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।

ख़ास बातें
  • सुपरमैसिव ब्लैक होल J0410-0139 की खोज।
  • ब्लैक होल J0410-0139 धरती से 12.9 अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।
  • इस ब्लैक होल का द्रव्यमान लगभग 70 करोड़ सूर्यों के बराबर है।
विज्ञापन
अनंत ब्रह्मांड में अनेकों संरचनाएं ऐसी भी हैं जो रहस्यमयी हैं। इन्हीं में से एक है ब्लैक होल (Black Hole) जिसे सबसे रहस्यमयी खगोलीय वस्तु माना जाता है। ब्लैक होल को वैज्ञानिक लगातार स्टडी कर रहे हैं। इनके बारे में लगातार जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है लेकिन कुछ खास अभी तक हाथ नहीं लगा है। ऐसे ही एक सुपरमैसिव ब्लैक होल पर वैज्ञानिकों की नजरें अब गड़ी हैं जो धरती से 12.9 अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। यह ब्लैक होल इसलिए वैज्ञानिकों को आकर्षित कर रहा है क्योंकि इसमें से ऊर्जा की एक शक्तिशाली किरण निकल रही है जिसका निशाना पृथ्वी की ओर है।

इस ब्लैक होल से ऊर्जा की यह किरण बिग बैंग (Big Bang) के लगभग 10 करोड़ वर्ष बाद हम तक पहुंची है। यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड बनाता है जिसमें कि पहली बार हम किसी प्रक्रिया को इतनी दूरी से ऑब्जर्व कर पा रहे हैं। इस खोज से यह सवाल भी उठता है कि ब्रह्मांड के प्रारंभिक चरण में विशालकाय ब्लैक होल इतनी तेजी से कैसे बढ़ते हैं।

ब्लैक होल का नाम J0410-0139 है। इस ब्लैक होल का द्रव्यमान लगभग 70 करोड़ सूर्यों के बराबर है। यह अपनी तरह का सबसे पुराना ब्लैक होल है जिसे वैज्ञानिकों ने कभी देखा है। नासा की चंद्रा ऑब्जर्वेटरी और चिली के वेरी लार्ज टेलीस्कोप (Very Large Telescope) सहित कई दूरबीनों से प्राप्त डेटा का इस्तेमाल करके इसे खोजा गया है। खोजे गए इस ब्लैक होल ने प्रारंभिक ब्रह्मांड की एक नई झलक उपलब्ध करवाई है।

ब्लैक होल की खोज से जुड़ी इस स्टडी को The Astrophysical Journal Letters में प्रकाशित किया गया है। J0410-0139 से निकल रहे जेट की हमारी दृष्टि के साथ होने वाली अलाइनमेंट खगोलविदों को इस ब्रह्मांडीय महाशक्ति के हृदय में सीधे झांकने की सुविधा देती है।

Blazar क्या होते हैं?
नासा के अनुसार, ब्रह्मांड अनगिनत सुपरमैसिव ब्लैक होल से भरा पड़ा है। ये पावरफुल जेट पैदा करते हैं जिनमें अत्यधिक ऊर्जा वाले पार्टिकल होते हैं। इनसे ब्रह्मांड में तेज चमक बिखरती है। इन्हीं में से जब कोई जेट सीधा पृथ्वी की ओर निशाना साधता है तो उसे ब्लेजर (Blazar) कहा जाता है। ये करोड़ों प्रकाश वर्ष दूर तक फैल सकते हैं। ये ऊर्जा के बहुत बड़े स्रोत होते हैं। इनमें अपार ऊर्जा भरी होती है और कई बार ये अटपटे अंदाज में बर्ताव करते हैं। अभी तक 3000 ब्लेजर्स की खोज की जा चुकी है। J0410-0139 इनमें धरती के सबसे करीब है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Black Hole, black hole facing earth
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 13 हजार सस्ता खरीदें 48MP कैमरा वाला Pixel फोन, बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  3. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  4. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  5. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  7. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
  8. Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
  9. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  10. Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »