सैटेलाइट से धरती के नक्शे पर दिखेगा आपका नाम! नासा की अनोखी पहल

यह इसके लिए दुनियाभर से फोटो इकट्ठा करता है जिन्हें सैटेलाइट्स ने कैप्चर किया होता है।

सैटेलाइट से धरती के नक्शे पर दिखेगा आपका नाम! नासा की अनोखी पहल

Photo Credit: NASA

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने Your Name in Landsat नाम का एक अनोखा फीचर टूल लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • नासा ने Your Name in Landsat नाम का एक अनोखा फीचर पेश किया है
  • यह टूल आपको अपना नाम भू-आकृतियों के माध्यम से लिखने का मौका देता है
  • यह दुनियाभर से फोटो इकट्ठा करता है जिन्हें सैटेलाइट्स ने कैप्चर किया है।
विज्ञापन

अगर आप अपना नाम दुनिया के नक्शे पर देखना चाहते हैं और सबको दिखाना चाहते हैं तो NASA ने यह मौका आपको दिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी एक ऐसा टूल लेकर आई है जो पूरी धरती से विभिन्न आकारों को इकट्ठा कर आपका नाम बनाता है। आप इसे देख सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं, और सबको शेयर भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे काम करता है यह टूल। 

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने Your Name in Landsat नाम का एक अनोखा फीचर टूल लॉन्च किया है। यह टूल पृथ्वी विज्ञान में लोगों की रूचि बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है जिसमें आप पूरी पृथ्वी पर मौजूद भू-आकृतियों से अपना नाम बना सकते हैं। Landsat Programme के तहत यह टूल लाया गया है। यह टूल आपको अपना नाम भू-आकृतियों के माध्यम से लिखने का मौका देता है जो दुनिया में कहीं भी मौजूद हो सकती हैं। यह इसके लिए दुनियाभर से फोटो इकट्ठा करता है जिन्हें सैटेलाइट्स ने कैप्चर किया होता है। फिर उन्हें एकसाथ रखकर आपका पूरा नाम पृथ्वी के नक्शे पर दिखाता है। 

ऐसे लिखें पृथ्वी पर अपना नाम
इस्तेमाल के लिए आप नासा की वेबसाइट पर जाकर Your Name in Landsat खोलें। यहां अपना नाम अंग्रेजी के A से Z तक अक्षरों में भर दें। अब यह टूल स्वयं ही पृथ्वी पर उन भू-आकृतियों को खोजेगा जो आपके नाम के अक्षर बनाती हैं। यूजर अपना पूरा नाम इन आकृतियों में देख सकता है। साथ ही हर अक्षर की लोकेशन भी दिखाई देगी। आप इसे डाउनलोड कर अपने करीबियों से शेयर भी कर सकते हैं। 

नासा ने यहां पर एक खास Alphabet Image Gallery भी दी है। इसमें 72 सैटेलाइट तस्वीरों को रखा गया है जो अक्षरों से मिलती जुलती हैं। आप इन जगहों के बारे में यहां से और भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नासा ने इस टूल को Earth Day 2026 के मौके पर लॉन्च किया है। जिसका मकसद लोगों को पृथ्वी की भौगोलिक विविधता के बारे में जागरूक करना है। इससे लोगों को नीले ग्रह की अद्भुत जगहों के बारे में जानने के साथ ही इसके बारे में जागरूक करने का भी प्रयास किए जाने की यह नई पहल है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »