NASA ने Artemis 2 मिशन के दौरान ली गई 12 हजार से ज्यादा तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें चांद और धरती के शानदार दृश्य दिखाई दे रहे हैं।
Photo Credit: NASA
चांद के पीछे वाले हिस्से से Orion की खिड़की से ली गई तस्वीर में पीछे छोटी सी Earth दिखाई दे रही है
मून मिशन Artemis 2 को लेकर NASA ने अब 12,000 से ज्यादा तस्वीरें जारी कर दी हैं, जिन्हें मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने कैप्चर किया था। इन तस्वीरों में अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली धरती, Orion कैप्सूल के अंदर के सीन, चांद की सतह और उसके पीछे वाले हिस्से से दिखने वाले नजारे शामिल हैं। खास बात यह है कि ये पिछले 50 सालों में पृथ्वी की कक्षा से बाहर गए अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा ली गई पहली तस्वीरें हैं। NASA के मुताबिक, इन फोटोज में पृथ्वी और चांद दोनों पहले से बिल्कुल अलग और बेहद शानदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। मिशन के दौरान कुछ तस्वीरें लाइव शेयर की गई थीं, लेकिन अब पूरी फोटो लाइब्रेरी पब्लिक कर दी गई है।
Artemis 2 मिशन को 1 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। इस 10 दिन के मिशन में NASA अंतरिक्ष यात्री Reid Wiseman, Victor Glover और Christina Koch के साथ Canadian Space Agency के एस्ट्रोनॉट Jeremy Hansen भी शामिल थे। सभी अंतरिक्ष यात्री Orion स्पेस कैप्सूल "Integrity" में बैठकर चांद के चारों ओर यात्रा पर गए थे। मिशन का मकसद इंसानों को दोबारा डीप स्पेस मिशन्स के लिए तैयार करना और आने वाले Artemis मिशन्स के लिए जरूरी सिस्टम्स को टेस्ट करना था।
NASA के मुताबिक, मिशन के दौरान एस्ट्रोनॉट्स ने हजारों तस्वीरें कैप्चर कीं, लेकिन डेटा लिमिट की वजह से सभी तस्वीरें तुरंत धरती पर नहीं भेजी जा सकीं। यही कारण था कि अधिकतर फोटो डेटा को SD कार्ड्स में स्टोर किया गया और Pacific Ocean में उतरने के बाद उन्हें रिकवर किया गया। 10 अप्रैल को मिशन की सुरक्षित वापसी के बाद NASA लगातार इन तस्वीरों को प्रोसेस कर रही थी और अब इन्हें आम लोगों के लिए भी जारी कर दिया गया है।
नीचे Artemis 2 मिशन पर Orion से ली गई पृथ्वी, चंद्रमा और गैलेक्सी की कुछ खूबसूरत तस्वीरे;
कुल मिलाकर, Artemis 2 मिशन की ये तस्वीरें सिर्फ स्पेस फोटोग्राफी नहीं हैं, बल्कि इंसानी अंतरिक्ष इतिहास की एक नई स्टडी भी दिखाती हैं। Apollo मिशन के बाद पहली बार इंसानों ने चांद के इतने करीब जाकर पृथ्वी और डीप स्पेस को इस नजरिए से देखा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999