• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • ठंड से कराह रहे अमेरिका में दिख रहे ‘रोशनी के पिलर’, क्‍या UFO से है नाता? जानें हकीकत

ठंड से कराह रहे अमेरिका में दिख रहे ‘रोशनी के पिलर’, क्‍या UFO से है नाता? जानें हकीकत

Pillars of light : रोशनी के ये पिलर्स सर्दियों की रात में बनते हैं, जब हवा में मौजूद लाखों बर्फ के क्रिस्‍टलों से लाइट टकराती है।

ठंड से कराह रहे अमेरिका में दिख रहे ‘रोशनी के पिलर’, क्‍या UFO से है नाता? जानें हकीकत

Pillars of light : बर्फ के ये क्रिस्‍टल साइज में बहुत छोटे होते हैं और तभी बनते हैं जब तापमान शून्‍य से नीचे माइनस में होता है।

ख़ास बातें
  • रोशनी के ये पिलर्स सर्दियों की रात में बनते हैं
  • इस वक्‍त पूरा अमेर‍िका भीषण सर्दी की चपेट में है
  • इसी वजह से ये पिलर्स जैसी आकृति दिखाई दे रही है
विज्ञापन
बॉम्‍ब साइक्‍लोन (Bomb Cyclone) ने पूरे अमेरिका को ठंड से ‘कराहने' पर मजबूर कर दिया है। देश के ज्‍यादातर शहरों में तापमान माइनस में है। बर्फीले तूफान और कड़ाके की ठंड ने जान-माल का नुकसान किया है। इस बीच अमेरिका के कई इलाकों में अजीब सी किरणें दिखाई दे रही हैं। रोशनी के इन ‘पिलर्स' का वैज्ञानिक पक्ष बेहद सामान्‍य है, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार लोग इन किरणों को UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स से जोड़कर देख रहे हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार, रोशनी के ये पिलर्स सर्दियों की रात में बनते हैं, जब हवा में मौजूद लाखों बर्फ के क्रिस्‍टलों से लाइट टकराती है। Accuweather के मौसम विज्ञानी डेविड सैमुहेल के मुताबिक, हवा में मौजूद बर्फ के ये क्रिस्‍टल साइज में बहुत छोटे होते हैं और तभी बनते हैं जब तापमान शून्‍य से नीचे माइनस में होता है। 

माइनस 10 से 20 डिग्री तापमान में यह सबसे ज्‍यादा दिखाई देते हैं। बीते सप्‍ताह अमेरिका में आए बॉम्‍ब साइक्‍लोन  की वजह से ज्‍यादातर इलाकों में तापमान माइनस में चला गया था और ‘रोशनी के पिलर्स' दिखाई दिए थे। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। दुनियाभर में सर्दियोंं में इस तरह के ऑब्‍जेक्‍ट उभरते हैं। अमेरिका में इस बार दिख रहे रोशनी के पिलर्स पिछले वर्षों के मुकाबले ज्‍यादा लंबे। मौसम विज्ञानी इसकी वजह ज्‍यादा ठंड को मान रहे हैं। 

बीते सप्‍ताह अमेरिका ने ठंड का कोहराम झेला। अब भी लोग इसके असर से जूझ रहे हैं। यह सब आर्कटिक से आई हवाओं का नतीजा था, जिसने अमेरिका से लेकर कनाडा तक असर दिखाया। कई शहरों में तापमान शून्‍य से बहुत ज्‍यादा नीचे चला गया। अमेरिका की चयान सिटी में तापमान माइनस 22 डिग्री तक पहुंच गया था। 

अमेरिका में मौसम के इस रूप की शुरुआत आर्कटिक ब्लास्ट से हुई। इन ठंडी हवाओं ने अमेरिका के ऊपरी वायुमंडल को प्रभावित किया। इसके असर से अमेरिका की नमी वाली गर्म हवा भी ठंडी हो गई और एक खतरनाक मौसम बन गया। इसी से बॉम्‍ब (Bomb) साइक्‍लोन पैदा हुआ। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »