• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Pakistan भी देख रहा सपने चांद के, चीन की मदद से 2024 में भेजेगा पेलोड, जानें पूरा मामला

Pakistan भी देख रहा सपने चांद के, चीन की मदद से 2024 में भेजेगा पेलोड, जानें पूरा मामला

China Moon mission : Chang'e-6 मिशन की लॉन्चिंग साल 2024 में प्रस्‍तावित है।

Pakistan भी देख रहा सपने चांद के, चीन की मदद से 2024 में भेजेगा पेलोड, जानें पूरा मामला

मिशन का मकसद चंद्रमा के सुदूर हिस्से से सैंपल लेकर आना है।

ख़ास बातें
  • पाकिस्‍तान भी पहुंचना चाहता है चांद पर
  • चीन का मून मिशन लेकर जाएगा पाक का पेलोड
  • अगले साल लॉन्‍च हो सकता है मिशन
विज्ञापन
भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan3) मिशन की कामयाबी ने पूरी दुनिया को भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) की तारीफ करने को मजबूर किया है। पाकिस्‍तान भी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाया। वह भी चांद पर जाने के सपने देख रहा है, लेकिन अकेले के दम पर नहीं! चीन की मदद से पाकिस्‍तान चांद पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहता है। चीन की स्‍पेस एजेंसी ने कहा है कि उसका अगले साल प्रस्तावित मून मिशन पाकिस्तान का भी एक पेलोड लेकर जाएगा।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की सरकारी न्‍यूज एजेंसी ‘शिन्हुआ' ने चीन नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) के हवाले से बताया कि चांग ई-6 (Chang'e-6) मून मिशन अभी रिसर्च और डेवलपमेंट के फेज से गुजर रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, Chang'e-6 मिशन की लॉन्चिंग साल 2024 में प्रस्‍तावित है। मिशन का मकसद चंद्रमा के सुदूर हिस्से से सैंपल लेकर आना है। बताया गया है कि चांद से सैंपल जुटाने के अबतक के सभी 10 अभियान चंद्रमा के नजदीकी हिस्से पर केंद्रित रहे हैं। पहली बार उसके सुदूर हिस्‍से से सैंपल लाया जाएगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रमा के सुदूर हिस्‍से में ऐटकेन बेसिन शामिल है, जो तीन प्रमुख भू-आकृतियों में से एक है। यह  वैज्ञानिक नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि चीन का मून मिशन सिर्फ पाकिस्‍तान का पेलोड लेकर ही नहीं जाएगा। कई और चीजें उसके साथ अटैच होंगी। 

इनमें फ्रांस का डोर्न रेडॉन डिटेक्शन उपकरण, यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी का नेगेटिव आयन डिटेक्टर, इटली का लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर और पाकिस्तान का छोटा सैटेलाइट क्यूबसैट शामिल है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसा़र, इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान ने चीनी स्‍पेस स्टेशन ‘तियांगोंग' के लिए बीज भेजे थे। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान की योजना तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन से गहराई से जुड़ने की है। वह चीन के साथ स्‍पेस की दुनिया में एग्रीमेंट करना चाहता है, जिसके तहत दोनों देश मिलकर काम करेंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »