एक साल का हुआ जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप तो Nasa ने दिखाई ‘तारों की बग‍िया’, यहां पैदा होते हैं नए सूर्य!

James webb telescope : जेम्‍स वेब ने दिसंबर 2021 में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। पिछले साल जुलाई में इस टेलीस्‍कोप का पहला डेटा दिखाया गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 जुलाई 2023 12:26 IST
ख़ास बातें
  • जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप के काम का एक साल पूरा
  • नासा ने शेयर की ब्रह्मांड की अनोखी तस्‍वीर
  • पृथ्‍वी के सबसे नजदीक स्थित तारा-निर्माण क्षेत्र को दिखाया

जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप को हबल टेलीस्‍कोप (Hubble) के उत्तराधिकारी के तौर पर लॉन्‍च किया गया है। हबल टेलीस्‍कोप 30 साल से भी ज्‍यादा वक्‍त से अंतरिक्ष में है।

Photo Credit: Nasa

अंतरिक्ष में काम करते हुए नासा (Nasa) के जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप (James Webb Space Telescope) ने एक साल पूरा कर लिया है। इस मौके पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने जेम्‍स वेब द्वारा ली गई एक तस्‍वीर रिलीज की है। इसमें पृथ्‍वी के सबसे नजदीक स्थित तारा-निर्माण क्षेत्र (star-forming region) रो ओफि‍उची क्लाउड कॉम्प्लेक्स (Rho Ophiuchi cloud complex) को देखा जा सकता है। जेम्‍स वेब ने दिसंबर 2021 में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। पिछले साल जुलाई में इस टेलीस्‍कोप का पहला डेटा दिखाया गया था।   

जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप को हबल टेलीस्‍कोप (Hubble) के उत्तराधिकारी के तौर पर लॉन्‍च किया गया है। हबल टेलीस्‍कोप 30 साल से भी ज्‍यादा वक्‍त से अंतरिक्ष में है और ब्रह्मांड की अनदेखी तस्‍वीरें दुनिया को दिखा रहा है। जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप अंतरिक्ष में मौजूद अबतक की सबसे एडवांस ऑब्‍जर्वेट्री है। इसमें लगे नियर इन्‍फ्रारेड कैमरा की मदद से हमें सुदूर ब्रह्मांड की कई अनोखी तस्‍वीरें देखने को मिली हैं। 

हाल ही में जेम्‍स वेब ने अबतक के सबसे दूर स्थित ब्‍लैक होल (Black Hole) का पता लगाया है। यह ब्‍लैक होल इतना विशाल है कि उसमें 90 लाख सूर्य आ सकते हैं। वेब के एक साल पूरा होने पर जो तस्‍वीर नासा ने शेयर की है, वह रो ओफि‍उची क्लाउड कॉम्प्लेक्स की है। यह गैस और धूल के विशाल बादल हैं, जहां नए तारे यानी सूर्य जन्‍म लेते हैं। यह जगह पृथ्‍वी से लगभग 390 प्रकाश वर्ष दूर हमारी ही आकाशगंगा में स्थित है। याद रहे कि एक प्रकाश वर्ष वह दूरी है, जो प्रकाश एक साल में तय करता है। 

जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप द्वारा ली गई पहली तस्‍वीर पिछले साल 12 जुलाई को सामने आई थी। उसमें भी सुदूर ब्रह्मांड को दिखाया गया था। नासा ने दावा किया था कि वह तस्‍वीर सुदूर ब्रह्मांड की अबतक की सबसे डीप और शार्प इन्‍फ्रारेड इमेज है। SMACS 0723 नाम की गैलेक्‍सी क्‍लस्‍टर की एक-एक डिटेल को जेम्‍स वेब ने कैद किया था।   
Advertisement

जेम्‍स वेब के निर्माण में 10 अरब डॉलर (लगभग 75,330 करोड़ रुपये) की लागत आई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने इस टेलीस्‍कोप के उत्तराधिकारी पर भी काम शुरू कर दिया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.