• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • खत्‍म हुआ इंतजार, जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने दिखाई ब्रह्मांड की सबसे डीप इन्‍फ्रारेड इमेज

खत्‍म हुआ इंतजार, जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने दिखाई ब्रह्मांड की सबसे डीप इन्‍फ्रारेड इमेज

इस इमेज के क्‍या मायने हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार को एक इवेंट में अमेरिकी राष्‍ट्रपति ‘जो बाइडन’ ने इसे अनवील किया।

खत्‍म हुआ इंतजार, जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने दिखाई ब्रह्मांड की सबसे डीप इन्‍फ्रारेड इमेज

यह सुदूर ब्रह्मांड की अबतक की सबसे डीप और शार्प इन्‍फ्रारेट इमेज है। SMACS 0723 नाम की इस गैलेक्‍सी क्‍लस्‍टर में एक-एक डिटेल दिखाई देती है।

ख़ास बातें
  • पिछले साल दिसंबर में इस टेलीस्‍कोप को लॉन्‍च किया गया था
  • यह अंतरिक्ष में भेजा गया अबतक का सबसे बड़ा टेलीस्‍कोप है
  • आने वाले वक्‍त में यह हबल टेलीस्‍कोप को रिप्‍लेस करेगा
विज्ञापन
साइंस में दिलचस्‍पी रखने वालों का महीनों से चला आ रहा इंतजार खत्‍म हो गया है। पिछले साल दिसंबर में लॉन्‍च किए गए अंतरिक्ष के सबसे बड़े टेलीस्‍कोप- जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप (James Webb Space Telescope) द्वारा ली गई पहली और पूरी तरह से तैयार इमेज को नासा (Nasa) ने रिलीज कर दिया है। इसमें सुदूर ब्रह्मांड को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि यह सुदूर ब्रह्मांड की अबतक की सबसे डीप और शार्प इन्‍फ्रारेट इमेज है। SMACS 0723 नाम की इस गैलेक्‍सी क्‍लस्‍टर में एक-एक डिटेल दिखाई देती है।  

इस इमेज के क्‍या मायने हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार को एक इवेंट में अमेरिकी राष्‍ट्रपति ‘जो बाइडन' ने इसे अनवील किया। SMACS 0723 नाम का यह गैलेक्‍सी क्‍लस्‍टर जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप के पहले डीप फील्‍ड के रूप में जाना जाता है। इस तस्‍वीर के जरिए सुदूर आकाशगंगा को सामने लाया गया है, जो शुरुआती ब्रह्मांड के सबसे डिटेल व्‍यू को दिखाता है।  

यह जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप द्वारा ली गई पहली रंगीन तस्‍वीर है। नासा और उसके पार्टनर्स इससे जुड़ी एक सीरीज आज पेश कर रहे हैं, जिसे स्‍पेक्‍ट्रा के रूप में जाना जाता है। इसे नासा टीवी पर ब्रॉडकास्‍ट किया जाएगा। 

वाइट हाउस में नासा के एडमिनिस्‍ट्रेटर बिल नेल्सन की मौजूदगी में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा ली गई पहली इमेज को जारी किया गया। इस बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा कि वेब स्पेस टेलीस्कोप से पहली छवि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण का प्रतिनिधित्व करती है। यह टेलीस्कोप कैसे लोगों के ब्रह्मांड को देखने के तरीके को बदल देगा, यह इसकी पहली झलक है। वहीं बिल नेल्‍सन ने कहा कि हम 13 अरब साल पीछे मुड़कर देख रहे हैं। इन छोटे कणों में से एक पर आप जो लाइट देख रहे हैं, वह 13 अरब वर्षों से यात्रा कर रहा है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी इमेज के प्रिव्‍यू के दौरान अपना उत्साह व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि यह हम सभी के लिए रोमांचक क्षण है। आज ब्रह्मांड के लिए एक नया रोमांचक अध्याय है। वहीं नासा ने कहा है कि पहली तस्‍वीर के साथ ही जेम्‍स वेब के ऑपरेशन की ऑफ‍िशियल शुरुआत हो गई है। 

गौरतलब है कि तीन दिन पहले नासा ने जेम्‍स वेब से ली गई तस्‍वीर को टीज किया था। नासा ने यह बताने की कोशिश की थी कि आने वाले दिनों में गहरे अंतरिक्ष की कितनी बेहतरीन तस्‍वीरें सामने आने वाली हैं। एजेंसी ने पिछले साल दिसंबर में इस टेलीस्‍कोप को लॉन्‍च किया था। जेम्‍स वेब के निर्माण में 10 अरब डॉलर (लगभग 75,330 करोड़ रुपये) की लागत आई है। अबतक यह टेलीस्‍कोप खुद को अंतरिक्ष में सेट कर रहा था। यह काम अब पूरा हो गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »