NASA के यान ने मंगल ग्रह पर देखी चमकदार वस्तु, वैज्ञानिकों ने बताई सच्चाई

इससे पहले अप्रैल में, इनजेनिटी हेलीकॉप्टर (Ingenuity Helicopter) ने स्पेस जंक की फोटो खींची थी, जो रोवर का लैंडिंग गियर था। मंगल पर लैंडिंग के दौरान ये जमीन से टकरा कर टूट गया था। इसके हिस्से दूर तक बिखर गए थे।

NASA के यान ने मंगल ग्रह पर देखी चमकदार वस्तु, वैज्ञानिकों ने बताई सच्चाई

Photo Credit: Twitter/ @NASAPersever

यह पर्सीवरेंस रोवर का ही एक पार्ट है, जिसे थर्मल ब्लैंकेट कहते हैं।

ख़ास बातें
  • यह पर्सीवरेंस रोवर का ही एक पार्ट है
  • इस चमकदार वस्तु को थर्मल ब्लैंकेट कहते हैं
  • इसे रोवर के रॉकेट को अत्यधिक तापमान से बचाने के इस्तेमाल किया जाता है
विज्ञापन
NASA के पर्सीवरेंस रोवर (Perseverance Rover) ने मंगल ग्रह (Mars Planet) पर चमकते धातु जैसी दिखने वाली एक वस्तु की फोटो कैप्चर की है, जिसने साइंटिस्ट व रिसर्चर्स को हैरान कर दिया है। कैप्चर की गई तस्वीर को NASA ने सार्वजनिक रूप से शेयर भी किया, जिसमें चट्टानों के बीच में एक पत्थर जैसा ऑब्जेक्ट है, जो चमक रहा है। हालांकि, जब वैज्ञानिकों ने तस्वीर को बारीकी से जांचा, तो पाया कि ये पर्सीवरेंस रोवर द्वारा फैलाया हुआ कचरा था। 

बीते बुधवार को, NASA के Perseverance Mars Rover ट्विटर हैंडल से ट्वीट की एक सीरीज पोस्ट की गई, जिसमें पर्सीवरेंस रोवर द्वारा मंगल ग्रह पर एक चमकने वाली वस्तु की फोटो को शेयर किया गया। इस तस्वीर में मंगल ग्रह पर चट्टानों के बीच एक वस्तु दिखाई दे रही है, जो सिल्वर रंग की चमक फेंक रही है। फोटो के साथ ही पोस्ट में कुछ जानकारियां भी दी गई है।
 

यदि आप सोच रहे हैं कि यह मंगल ग्रह की कोई वस्तु है, तो आप गलत हैं। दरअसल, यह पर्सीवरेंस रोवर का ही एक पार्ट है, जिसे थर्मल ब्लैंकेट कहते हैं। बता दें, पिछले साल मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर में जीवन के संकेत खोजने के लिए NASA ने पर्सीवरेंस रोवर को लॉन्च किया था। इसे रोवर के रॉकेट को अत्यधिक तापमान से बचाने के उसे थर्मल ब्लैंकेट से ढका जाता है। तस्वीर में दिखने वाली यह वस्तु वही थर्मल ब्लैंकेट का एक टुकड़ा है। 

ट्वीट की इस सीरीज का पहला ट्वीट कहता है, (अनुवादित) "मेरी टीम ने कुछ अप्रत्याशित देखा है: यह एक थर्मल कंबल का एक टुकड़ा है, जो उन्हें [रोवर की टीम] लगता है कि मेरे डिसेंट स्टेज से आया हो सकता है, एक रॉकेट-संचालित जेट पैक जिसने मुझे 2021 में लैंडिंग के दिन जमीन पर उतारा था।"

इसी ट्वीट के रिप्लाई में हैंडल ने एक अन्य तस्वीर शेयर की जिसमें इस टुकड़े को बेहद पास से देखा जा सकता है। इस रिप्लाई में लिखा है, (अनुवादित) "पन्नी का वह चमकदार सा हिस्सा थर्मल कंबल का हिस्सा होता है - तापमान को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कंटेंट। इसे यहां पाकर आश्चर्य होता है: मेरा उतरने का चरण लगभग 2 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। क्या यह टुकड़ा सीधा यहां आया है, या हवा से उड़ कर यहां तक पहुंचा?"

इससे पहले अप्रैल में, इनजेनिटी हेलीकॉप्टर (Ingenuity Helicopter) ने स्पेस जंक की फोटो खींची थी, जो रोवर का लैंडिंग गियर था। मंगल पर लैंडिंग के दौरान ये जमीन से टकरा कर टूट गया था। इसके हिस्से दूर तक बिखर गए थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mars, NASA, Perseverance Mars Rover, Perseverance Rover
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  2. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  3. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  5. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  6. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  7. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  9. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  10. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »