बृहस्पति पर चमकी बिजली! नासा के Juno स्पेसक्राफ्ट की फोटो हो रही वायरल

NASA का Juno Mission लगातार बृहस्पति के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है।

बृहस्पति पर चमकी बिजली! नासा के Juno स्पेसक्राफ्ट की फोटो हो रही वायरल

Photo Credit: NASA/JPL

बृहस्पति मुख्यत: हाइड्रोजन और हीलियम गैसों से बैना है।

ख़ास बातें
  • बृहस्पति मुख्यत: हाइड्रोजन और हीलियम गैसों से बैना है।
  • इसका व्यास 1,43000 किलोमीटर बताया जाता है।
  • जूनो मिशन 2016 से इस पर खोज कर रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पति ग्रह को सभी ग्रहों में ऊपर रखा जाता है। इसका आकार इतना बड़ा है कि सारे ग्रह मिलाकर भी इसके अकेले के बराबर नहीं हो सकते हैं। रहस्यों से भरा बृहस्पति बेहद खूबसूरत भी है। लेकिन NASA के Juno स्पेसक्राफ्ट को इसके उत्तरी ध्रुव यानि नॉर्थ पोल पर बिजली चमकती दिखाई दी है! नासा का जूनो मिशन जुपिटर यानि बृहस्पति के बारे में खोज करने के लिए चलाया गया है। स्पेस एजेंसी ने अब ऑर्बिटर द्वारा ली गई एक फोटो शेयर की गई है जो बहुत ही रहस्यमयी है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

NASA का Juno Mission लगातार बृहस्पति के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी ने अब 20 दिसंबर 2020 को ली गई एक फोटो शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें जुपिटर पर बिजली कड़कती दिखाई दी है। तो इसका क्या मतलब निकलता है? क्या जुपिटर पर बादल बरस रहे हैं? Juno स्पेसक्राफ्ट ने ये फोटो बृहस्पति की 31वीं उड़ान के दौरान ली थी। नासा के मुताबिक, साइंटिस्ट केविन एम गिल ने इस इमेज को कच्चे डेटा से निकाला है। यह JunoCam द्वारा ली गई है। फोटो लेने के समय जूनो स्पेसक्राफ्ट 32 हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। 

चमकती बिजली की इस फोटो के बारे में नासा का कहना है कि जैसे धरती पर बिजली चमकती दिखती है, वैसे ही बृहस्पति पर भी दिख सकती है। धरती पर यह पानी भरे बादलों के कारण दिखता है और अधिकतर भूमध्य रेखा पर घटता है। लेकिन बृहस्पति पर ऐसा नहीं है। यहां पर अमोनिया के बादल मौजूद हैं। यहां भी बिजली चमकती है लेकिन यह ध्रुवों पर होता है। यह डेटा बताता है कि धरती पर भी बृहस्पति के जैसे ही बिजली चमक सकती है लेकिन दोनों ग्रहों की संरचना का कहीं भी मेल नहीं है। 

बृहस्पति मुख्यत: हाइड्रोजन और हीलियम गैसों से बैना है। इस पर दिखने वाले पट्टे और इस पर चलने वाले कुछ तूफान इसे रंगीला ग्रह बनाते हैं जो बेहद खूबसूरत लगता है। इसका व्यास 1,43000 किलोमीटर बताया जाता है। यह सूर्य से पांचवें नम्बर का ग्रह है जो सौरमंडल में मौजूद है। जूनो मिशन 2016 से इस पर खोज कर रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »