• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • NASA का अलर्ट! धरती की ओर बढ़ रहे 3 बड़े एस्टरॉयड, एयरप्लेन जितना है साइज! जानें कितना है खतरा

NASA का अलर्ट! धरती की ओर बढ़ रहे 3 बड़े एस्टरॉयड, एयरप्लेन जितना है साइज! जानें कितना है खतरा

एस्टरॉयड्स के बारे में कहा जाता है कि इनकी धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है।

NASA का अलर्ट! धरती की ओर बढ़ रहे 3 बड़े एस्टरॉयड, एयरप्लेन जितना है साइज! जानें कितना है खतरा

नासा के अनुसार, अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती की ओर आकर्षित हो जाता है तो यह बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। 

ख़ास बातें
  • कई बार छोटे एस्टरॉयड अक्सर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर जाते हैं।
  • इन्हें कई बार रात में जलते हुए तारों के रूप में देखा जाता है।
  • स्पेस एजेंसी NASA ने तीन बड़े एस्टरॉयड के धरती के करीब आने की सूचना दी है
विज्ञापन
अंतरिक्ष में उल्का पिंड लगातार चक्कर लगाते रहते हैं। जिस तरह से सौरमंडल के ग्रह अपने तारे यानि सूर्य का चक्कर लगाते हैं, उसी तरह ये उल्का पिंड या एस्ट्रॉयड भी सूरज की परिक्रमा करते रहते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कुछ छोटे एस्ट्रॉयड कई बार किसी ग्रह के नजदीक आकर उसके गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में आ जाते हैं और उस ग्रह की ओर तेजी से बढ़ने लगते हैं। ये लगातार गोल घूमते उल्का पिंड या एस्टरॉयड, अंतरिक्ष एजेंसियों के अनुसार, धरती के चारों ओर मंडराता खतरा हैं। स्पेस एजेंसी NASA ने फिर से तीन बड़े एस्टरॉयड के धरती के करीब आने की सूचना जारी की है। इनमें से सबसे बड़ा एस्ट्रॉयड 99 फीट का है जो कि किसी बड़े एयरप्लेन के साइज का है। आइए जानते हैं पृथ्वी के नजदीक आने वाले इन एस्ट्रॉयड्स के बारे में। 

स्पेस एजेंसी NASA ने तीन बड़े एस्टरॉयड के धरती के करीब आने की सूचना जारी की है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (Jet Propulsion Laboratory (JPL) के मुताबिक, इनमें से सबसे बड़ा एस्टरॉयड 2023 FY6 नाम का है। इसका साइज 99 फीट है जो कि किसी बड़े एयरप्लेन के जितना है। नासा ने कहा है कि यह आज धरती के करीब से गुजरने वाला है। जब यह पृथ्वी के सबसे पास होगा तो इसकी दूरी लगभग 3,830,000 किलोमीटर होगी। वहीं, दूसरा सबसे बड़ा एस्टरॉयड 2021 GN1 बताया गया है। इसका साइज 58 फीट है जो कि एक घर के जितना हो सकता है। यह भी आज पृथ्वी की ओर बढ़ता हुआ इसके नजदीक से गुजरेगा। इसकी दूसरी धरती से 6,790,000 किलोमीटर बताई गई है। 

इन दोनों के अलावा एक और एस्टरॉयड आज धरती की ओर बढ़ रहा है। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (Jet Propulsion Laboratory (JPL) के मुताबिक इसका नाम 2022 GO3 है। यह साइज में 47 फीट का बताया गया है जो कि एक घर के जितना बड़ा हो सकता है। जब यह धरती के सबसे करीब होगा तो इसकी दूरी यहां से सिर्फ 6,790,000 किलोमीटर रह जाएगी। ये सभी एस्टरॉयड आज, यानि 2 अप्रैल 2023 को धरती के पास से गुजरने वाले हैं। 

एस्टरॉयड्स के बारे में कहा जाता है कि इनकी धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है। लेकिन कई बार छोटे एस्टरॉयड अक्सर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर जाते हैं। इन्हें कई बार रात में जलते हुए तारों के रूप में देखा जाता है, क्योंकि वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद इनमें जबरदस्त घर्षण होता है और आग लग जाती है। इन्हें साधारण भाषा में टूटा हुआ तारा भी कह देते हैं, लेकिन ये उल्का पिंडों के टुकड़े होते हैं जो धरती के गुरुत्वाकर्षण के कारण इसकी ओर खिंचे चले आते हैं। ऐेसे में अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती की ओर आकर्षित हो जाता है तो यह बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »