Google Photos में फोटो Unblur का कैसे करें उपयोग, ये है आसान तरीका

Google ने गूगल फोटोज में अपने Photo Unblur फीचर के साथ ब्लर फोटो की दिक्कत को सीधे तौर पर ठीक किया है।

Google Photos में फोटो Unblur का कैसे करें उपयोग, ये है आसान तरीका

Photo Credit: Google Photos

Photo Unblur से फोटो अनब्लर हो जाती है।

ख़ास बातें
  • ब्लर फोटो लंबे समय से स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सबसे बड़ी दिक्कतों में से
  • Google ने गूगल फोटोज में Photo Unblur से ब्लर फोटो की दिक्कत दूर की है।
  • Photo Unblur फीचर फोटो की क्लैरिटी और डिटेल को ठीक कर सकता है।
विज्ञापन

ब्लर फोटो लंबे समय से स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सबसे बड़ी दिक्कतों में से एक रही हैं। कई बार कांपते हाथों से खराब हुई कोई झटपट फोटो हो, मोशन ब्लर से खराब हुई फोटो हो, या लो क्वालिटी वाले कैमरे से ली गई कोई पुरानी फोटो हो अक्सर इन खामियों से फोटो किसी काम की नहीं रहती हैं। Google ने गूगल फोटोज में अपने Photo Unblur फीचर के साथ इस दिक्कत को सीधे तौर पर ठीक किया है। यह एक AI-बेस्ड टूल है जो सिर्फ एक टैप से फोटो की क्लैरिटी और डिटेल को ठीक कर सकता है। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि कैसे फोटो अनब्लर फीचर का उपयोग किया जा सकता है।

कैसे करें Photo Unblur का उपयोग:

सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड, आईओएस या क्रॉमबुक डिवाइस पर गूगल फोटोज खोलना है।
जिस फोटो को आप ठीक करना चाहते हैं उसका चयन करना है।
स्क्रीन के नीचे दिए गए एडिट आइकन पर टैप करना है।
एडिटिंग टूल्स में से Photo Unblur का चयन करना है।
Google Photos ऑटोमैटिक तौर पर एआई शार्पनिंग लागू करेगा।
इफेक्ट की इंटेनसिटी को एडजेस्ट करने के लिए स्ट्रेंथ स्लाइडर का उपयोग करना है।
असली फोटो को ओवरराइट किए बिना एडिटेड वर्जन को सुरक्षित रखने के लिए सेव कॉपी पर टैप करना है।

किन चीजों की है जरूरत


इस फीचर का उपयोग करने के लिए आपके एंड्रॉयड डिवाइस में कम से कम 3GB RAM, एंड्रॉयड 8.0 या उससे ऊपर का वर्जन होना चाहिए। वहीं iOS में iOS 15 या उससे ऊपर का वर्जन होना चाहिए। इसके अलावा क्रोमबुक प्लस में क्रोमओएस वर्जन 118 या उससे बाद का वर्जन होना चाहिए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »