Vivo X Fold 6 में मिलेंगे AI फीचर्स, नया यूजर इंटरफेस, जल्द होगा लॉन्च

इस महीने Vivo X Fold 6 को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का मुकाबला Oppo Find N6 और Honor Magic V6 से होगा

Vivo X Fold 6 में मिलेंगे AI फीचर्स, नया यूजर इंटरफेस, जल्द होगा लॉन्च

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo X Fold 5 की जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 6 में कंपनी का नया कस्टम यूजर इंटरफेस OriginOS 6 Fold होगा
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है
  • इस महीने Vivo X Fold 6 को चीन में लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा।  Vivo X Fold 6 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo X Fold 5 की जगह ले सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने Vivo X Fold 6 के चीन में जल्द लॉन्च की जानकारी दी है। हालांकि, इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की पुष्टि नहीं की गई है। इस पोस्ट के साथ दिए गए पोस्टर में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में यूजर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बेहतर एक्सपीरिएंस मिलेगा। Vivo X Fold 6 में कंपनी का नया कस्टम यूजर इंटरफेस OriginOS 6 Fold होगा। नए यूजर इंटरफेस में Atomic Workbench फीचर शामिल होगा जिससे यूजर्स कई एंड्रॉयड ऐप्स को एक साथ एक्सेस कर सकेंगे। यह Android 16 पर बेस्ड हो सकता है। Vivo X Fold 5 में Android 15 पर बेस्ड OriginOS 5 है। 

आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में नए AI फीचर्स भी दिए जाएंगे। चीन के 3C प्लेटफॉर्म पर Vivo X Fold 6 की डुअल-सेल बैटरी (2,807 mAh + 3,863 mAh) के साथ लिस्टिंग हुई है। इस बैटरी की सामान्य कैपेसिटी 6,900 mAh की हो सकती है। इस महीने Vivo X Fold 6 को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का मुकाबला Oppo Find N6 और Honor Magic V6 से होगा। 

Vivo X Fold 6 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इससे पहले Vivo X Fold 6 की IMEI के डेटाबेस पर लिस्टिंग हुई थी। पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo X Fold 5 में 8.03 इंच AMOLED मेन डिस्प्ले (2,480 × 2,200 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स  के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 6.53 इंच AMOLED कवर स्क्रीन दी गई है। Vivo X Fold 5 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और Adreno 750 GPU है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »