• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 590 फुट का एस्ट्रॉयड 50 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से बढ़ रहा धरती की ओर! NASA ने कहा 2 दिन बाद बड़ा खतरा!

590 फुट का एस्ट्रॉयड 50 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से बढ़ रहा धरती की ओर! NASA ने कहा- 2 दिन बाद बड़ा खतरा!

अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने 509 फुट के एक विशालकाय उल्का पिंड के धरती के करीब आने की चेतावनी जारी की है।

590 फुट का एस्ट्रॉयड 50 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से बढ़ रहा धरती की ओर! NASA ने कहा- 2 दिन बाद बड़ा खतरा!

एस्ट्रॉयड CM 2023 को पहली बार 2 फरवरी 2023 को देखा गया था।

ख़ास बातें
  • NASA ने 509 फुट के एक विशालकाय उल्का पिंड की चेतावनी जारी की है।
  • इसकी स्पीड बहुत हैरान करने वाली है जो 50 हजार km/h से भी ज्यादा है।
  • उल्का पिंड के धरती से टकराने की संभावना 600 में से 1 होती है।
विज्ञापन
अंतरिक्ष अनंत है और इसका माप करना अभी मानव के हाथ में नहीं है। लेकिन पिछले कुछ सालों में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने नई जेनरेशन के टेलीस्कोप अवश्य ईजाद कर लिए हैं जिनकी मदद से अब अंतरिक्ष में लाखों वर्ष दूर तक पहुंचा जा सकता है। वैज्ञानिक बताते आए हैं कि ग्रहों और तारों के अलावा हमारे अंतरिक्ष में बहुत सी ऐसी खगोलीय वस्तुएं हैं जिनके बारे में हम अभी बहुत कम जानते हैं। इनमें से एस्टरॉयड भी एक है। ये ऐसे खगोलीय पिंड हैं जो लगातार हमारे सौरमंडल में चक्कर काटते रहते हैं। 

पिछले कई महीनों से एस्ट्रॉयड लगातार धरती के करीब से होकर गुजर रहे हैं। हाल ही में कई एस्टरॉयड धरती की ओर अपना रुख करके निकल चुके हैं। अंतरिक्ष में घूमते उल्का पिंड या एस्टरॉयड, अंतरिक्ष एजेंसियों के अनुसार, धरती के चारों ओर मंडराता खतरा हैं। इन्हें लघु ग्रह या छोटे ग्रह भी कहा जाता है। स्पेस एजेंसी NASA ने फिर से एक बड़े एस्टरॉयड के धरती के करीब आने की सूचना जारी की है। 

अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने 509 फुट के एक विशालकाय उल्का पिंड के धरती के करीब आने की चेतावनी जारी की है। इसका नाम CM 2023 बताया गया है। यह एस्ट्रॉयड 14 मार्च 2023 यानि कि आज से 2 दिन बाद धरती के सबसे करीब होगा। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (Jet Propulsion Laboratory (JPL) के मुताबिक, यह उल्का पिंड जब धरती के सबसे नजदीक होगा, तब इसकी दूरी 24,50,000 किलोमीटर होगी। यह एस्ट्रॉयड एक बड़ी बिल्डिंग के साइज का बताया गया है। 

एस्ट्रॉयड CM 2023 को पहली बार 2 फरवरी 2023 को देखा गया था। नासा के अनुसार, यह उल्का पिंड धरती की ओर 50,472 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। एजेंसी कहती है कि आमतौर पर उल्का पिंड की रफ्तार 25 हजार से 40 हजार किलोमीटर प्रति घंटा रहती है लेकिन इसकी स्पीड बहुत हैरान करने वाली है जो कि 50 हजार किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा है। 

नासा ने कहा है कि अगर इतने बड़े साइज का कोई एस्ट्रॉयड धरती से टकराता है तो यह पृथ्वी के बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अंतरिक्ष एजेंसी ने ये भी कहा है कि उल्का पिंड के धरती से टकराने की संभावना 600 में से 1 होती है। नासा की चेतावनी को मानें तो खतरा बड़ा है। पिछले कई महीनों से उल्का पिंड लगातार धरती के पास से गुजर रहे हैं। उल्का पिंड के धरती के ओर आने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसलिए उल्का पिंड से जुड़े संभावित खतरे को पूरी तरह से नकारा भी नहीं जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , CM 2023, asteroid CM 2023, NASA, nasa warning
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »