शनि के चंद्रमा Titan को Nasa ने बनाया ‘पिक्‍चर ऑफ द डे’, जानें यह क्‍यों है खास

Titan Moon : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि हमारे सौरमंडल में सिर्फ बृहस्‍पति ग्रह का चंद्रमा गैनीमेड (Ganymede) ही शनि के चंद्रमा से बड़ा है।

शनि के चंद्रमा Titan को Nasa ने बनाया ‘पिक्‍चर ऑफ द डे’, जानें यह क्‍यों है खास

Photo Credit: Nasa

Titan Moon : टाइटन का रेडियस लगभग 2575 किलोमीटर है। यह पृथ्वी के चंद्रमा से लगभग 50 प्रतिशत चौड़ा है।

ख़ास बातें
  • कैसिनी अंतरिक्ष यान की मदद से तैयार हुई तस्‍वीर
  • 2017 तक शनि का चक्‍कर लगाया था कैसिनी स्‍पेसक्राफ्ट ने
  • नासा 2027 तक टाइटन पर मिशन लॉन्‍च करने वाली है
विज्ञापन
नासा (Nasa) ने ‘एस्ट्रोनॉमी पिक्चर ऑफ द डे' के तहत शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन (Titan) की तस्‍वीर शेयर की है। इस तस्‍वीर में टाइटन के 6 चेहरे दिखाए गए हैं। शनि का चंद्रमा कई मायनों में खास है। रिपोर्टों के अनुसार, यह हमारे सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा चंद्रमा है और पृथ्‍वी के चंद्रमा से भी विशाल है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि हमारे सौरमंडल में सिर्फ बृहस्‍पति ग्रह का चंद्रमा गैनीमेड (Ganymede) ही शनि के चंद्रमा से बड़ा है।  

कई और खूबियां टाइटन को बाकी चंद्रमाओं यहां तक कि ग्रहों से भी अलग बनाती हैं। वैज्ञानिकों की नजर हमेशा से टाइटन पर रही है। नासा के अनुसार, टाइटन का वातावरण घना है। पृथ्‍वी के अलावा टाइटन ही ऐसी दुनिया है, जिसकी सतह पर लिक्विड बॉडीज की मौजूदगी है। 

टाइटन का रेडियस लगभग 2575 किलोमीटर है। यह पृथ्वी के चंद्रमा से लगभग 50 प्रतिशत चौड़ा है। यह बर्फीला उपग्रह अपने मुख्‍य ग्रह शनि से करीब 12 लाख किलोमीटर दूर स्थित है। टाइटन का वातावरण बर्फीला है। ऐसी में यह तस्‍वीर कहां से आई, यह जानना भी दिलचस्‍प हो जाता है। 

नासा ने साल 2004 में शनि ग्रह की ओर कैसिनी अंतरिक्ष यान को भेजा था। इसने 2017 तक शनि की परिक्रमा की और उस दौरान टाइटन की तस्‍वीरों को कैद किया था। बताया जाता है कि स्‍पेसक्राफ्ट में लगे विज़ुअल और इन्फ्रारेड मैपिंग स्पेक्ट्रोमीटर (VIMS) की मदद से टाइटन की तस्‍वीर खींची गई थी। तस्‍वीर में बहुत डिटेल तो नहीं है, लेकिन यह झलक देती है कि टाइटन कैसा होगा। 

टाइटन के घने वातावरण और बर्फीले क्षेत्र की वजह से बहुत क्‍लीयर तस्‍वीर अभी मौजूद नहीं है। जिस इन्फ्रारेड मैपिंग स्पेक्ट्रोमीटर (VIMS) की मदद से टाइटन की तस्‍वीर खींची गई थी, उसमें दो कैमरे थे। एक ने दृश्य तरंगदैर्घ्य (visible wavelengths) को मापा, दूसरे ने इन्फ्रारेड को मापा। इससे वैज्ञानिकों को टाइटन के वातावरण का अध्ययन करने में मदद मिली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी टाइटन को और एक्‍सप्‍लेार करना चाहती है। बताया जाता है कि उसने साल 2027 में रोटरक्राफ्ट मिशन को लॉन्‍च करने की योजना बनाई है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »