• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro हो रहे 10 जून को लॉन्च, अभी जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro हो रहे 10 जून को लॉन्च, अभी जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस

OnePlus चीनी बाजार में 10 जून को अपनी OnePlus Turbo 6X सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें OnePlus Turbo 6X और Turbo 6X Pro शामिल होने की उम्मीद है।

OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro हो रहे 10 जून को लॉन्च, अभी जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Turbo 6X Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K Samsung AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

ख़ास बातें
  • OnePlus Turbo 6X Pro में 144Hz 1.5K Samsung AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus Turbo 6X में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus Turbo 6X में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 सुपर प्रोसेसर मिलेगा।
विज्ञापन

OnePlus चीनी बाजार में 10 जून को अपनी OnePlus Turbo 6X सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें OnePlus Turbo 6X और Turbo 6X Pro शामिल होने की उम्मीद है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक साइट पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके इसका खुलासा किया है, साथ आगामी स्मार्टफोन को बुक भी किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही टिप्सटर अभिषेक यादव ने OnePlus Turbo 6X Pro और Turbo 6X के मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। यहां हम आपको OnePlus Turbo 6X Pro और Turbo 6X के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro कब होंगे लॉन्च

OnePlus Turbo 6X और Turbo 6X Pro चीनी बाजार में 10 जून, 2026 को 14:30 बजे लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी की आधिकारिक साइट से इन स्मार्टफोन को बुक किया जा सकता है। इन दोनों ही स्मार्टफोन की बिक्री बाजार में वनप्लस की आधिकारिक साइट से शुरू होगी।

OnePlus Turbo 6X Pro Specifications

OnePlus Turbo 6X Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K Samsung AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 सुपर चिपसेट से लैस होगा। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो Turbo 6X Pro  के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में 8,000mAh की बैटरी दी जाएगी। सिक्योरिटी के लिए यह फोन ऑप्टिकल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69/IP69K रेटिंग से लैस होगा। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की मोटाई 8.8 मिमी और वजन 213 ग्राम होगा।

OnePlus Turbo 6X Specifications

OnePlus Turbo 6X में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 सुपर प्रोसेसर मिलेगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर चलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो Turbo 6X के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की मोटाई 8.55 मिमी और वजन 208 ग्राम होगा। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »