मंगल ग्रह पर मरकर ‘जिंदा हुआ’ Nasa का Ingenuity हेलीकॉप्‍टर, जानें पूरा मामला

दुनियाभर के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और साइंस में दिलचस्‍पी रखने वालों को इस साल की शुरुआत में झटका लगा था। जनवरी-फरवरी में यह खबर सामने आई कि मंगल ग्रह पर नासा का Ingenuity हेलीकॉप्‍टर एक उड़ान के दौरान हादसे का शिकार हो गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 18:05 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने Ingenuity हेलीकॉप्‍टर पर दिया अपडेट
  • क्रैश होने के बाद अब वेदर स्‍टेशन के रूप में करेगा
  • क्रैश को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंची एजेंसी

नासा ने अपनी जांच खत्‍म कर दी है। वह किसी निर्णायक नतीजे पर नहीं पहुंची है।

Photo Credit: NASA

दुनियाभर के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और साइंस में दिलचस्‍पी रखने वालों को इस साल की शुरुआत में झटका लगा था। जनवरी-फरवरी में यह खबर सामने आई कि मंगल ग्रह (Mars) पर नासा (Nasa) का Ingenuity हेलीकॉप्‍टर एक उड़ान के दौरान हादसे का शिकार हो गया है। वह Ingenuity की 72वीं फ्लाइट थी। हादसे में हेलीकॉप्‍टर के रोटर बुरी तरह से डैमेज हो गए और साइंटिस्‍ट इस नतीजे पर पहुंचे कि Ingenuity अब कभी उड़ान नहीं भर पाएगा। वह अपने पर्सवेरेंस रोवर से कम्‍युनिकेट नहीं कर पाएगा। अब नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी (JPL) ने Ingenuity को लेकर एक अपडेट शेयर किया है। इसके बाद कहा जा सकता है कि मंगल ग्रह पर मरने के बाद हेलीकॉप्‍टर फ‍िर जिंदा हो गया है।  

पहली बार वैज्ञानिकों ने दूसरे ग्रह पर किसी हेलीकॉप्‍टर की जांच की है। Nasa JPL के Ingenuity मिशन मैनेजरों का कहना है कि हेलीकॉप्टर को लाल ग्रह (Red Planet) पर दूसरा जीवन मिल सकता है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि हेलीकॉप्‍टर के बैटरी सेंसर काम कर रहे हैं और यह हेलीकॉप्‍टर अब एक तरह के मौसम स्टेशन (Weather Station) के रूप में काम करना जारी रखेगा। यह टेलीमेट्री रिकॉर्ड करेगा। हर एक सोल की तस्वीरें लेगा और उन्हें बोर्ड पर स्‍टोर करेगा। 
Advertisement

नासा जेपीएल ने Ingenuity हादसे की जांच में कई महीने लगाए हैं। पता चला है कि मंगल ग्रह की सतह की बनावट ऐसी है कि उसके बारे में हेलीकॉप्‍टर की नेविगेशन प्रणाली को बहुत कम पता था। नासा ने अपनी जांच खत्‍म कर दी है। वह किसी निर्णायक नतीजे पर नहीं पहुंची है, क्‍योंकि क्रैश साइट धरती से बहुत दूर मंगल पर है। वैज्ञानिकों का कहना है कि हादसे वाली जगह पृथ्‍वी से 16 करोड़ किलोमीटर दूर है। वहां कोई ब्‍लैक बॉक्‍स नहीं है। कोई आई विटनेस नहीं है। 

इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर जब मंगल ग्रह पर उड़ान भरता था तो वह पर्सवेरेंस रोवर के साथ कम्‍युनिकेट करता था। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद जो तस्‍वीर वैज्ञानिकों को मिली, उससे पता चला कि इन्जनूअटी के चारों ब्‍लेड को नुकसान पहुंचा है। नासा ने इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर को लिमिटेड टाइम के लिए मंगल ग्रह पर उड़ान भरने के मकसद से रवाना किया गया था। हेलीकॉप्‍टर ने अपना लक्ष्‍य पहले ही हासिल कर लिया था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  2. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  3. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  4. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  5. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  6. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  7. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  8. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  10. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.