• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Nasa के ‘हेलीकॉप्‍टर’ की मंगल ग्रह पर इमरजेंसी लैंडिंग, चारों ब्‍लेड टूटे, अब साइंटिस्‍ट कर रहे यह तैयारी

Nasa के ‘हेलीकॉप्‍टर’ की मंगल ग्रह पर इमरजेंसी लैंडिंग, चारों ब्‍लेड टूटे, अब साइंटिस्‍ट कर रहे यह तैयारी

Nasa Ingenuity : पिछले महीने 18 जनवरी को इन्जनूअटी 72वीं और आखिरी बार उड़ान पर निकला था।

Nasa के ‘हेलीकॉप्‍टर’ की मंगल ग्रह पर इमरजेंसी लैंडिंग, चारों ब्‍लेड टूटे, अब साइंटिस्‍ट कर रहे यह तैयारी

आखिरी उड़ान के दौरान हेलीकॉप्‍टर 12 मीटर की ऊंचाई तक गया था और नीचे उतरने से पहले 4.5 सेकंड तक मंडराता रहा।

ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने दी जानकारी
  • इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर का सफर लगभग खत्‍म
  • साल 2021 से मंगल ग्रह पर भर रहा था उड़ान
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के इन्जनूअटी (Ingenuity) हेलीकॉप्‍टर ने लगभग दम तोड़ दिया है! यह हेलीकॉप्‍टर साल 2021 से मंगल ग्रह पर उड़ान भर रहा था और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। अब नासा ने बताया है कि इन्जनूअटी के पंख यानी ब्‍लेड लगभग खराब हो गए हैं और वह उड़ान नहीं भर पाएगा। इस हेलीकॉप्‍टर को अपनी आखिरी लैंडिंग में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले महीने 18 जनवरी को इन्जनूअटी 72वीं और आखिरी बार उड़ान पर निकला था।   

वह एक शॉर्ट वर्टिकल फ्लाइट थी, जिसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी (JPL) के इंजीनियर साइलेंट पड़ चुके हेलीकॉप्‍टर के रोटरों को एक्टिव करने की योजना बना रहे हैं, ताकि इमरजेंसी लैंडिंग में हुए नुकसान का पता लगाया जा सके। 

बताया जाता है कि आखिरी उड़ान के दौरान हेलीकॉप्‍टर 12 मीटर की ऊंचाई तक गया था और नीचे उतरने से पहले 4.5 सेकंड तक मंडराता रहा। रिपोर्ट के अनुसार मंगल ग्रह की सतह से एक मीटर ऊपर हेलीकॉप्‍टर का पर्सवेरेंस रोवर से संपर्क टूट गया और वह लड़खड़ाता हुआ गिर गया। 
 

याद रहे कि पर्सवेरेंस रोवर ही इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर के साथ कम्‍युनिकेशन स्‍थापित करता है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद जो तस्‍वीर वैज्ञानिकों को मिली, उससे पता चला कि इन्जनूअटी के चारों ब्‍लेड को नुकसान पहुंचा है। इससे नासा को कितना नुकसान हुआ, यह अभी नहीं कहा जा सकता क्‍योंकि इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर को लिमिटेड टाइम के लिए मंगल ग्रह पर उड़ान भरने के मकसद से रवाना किया गया था। हेलीकॉप्‍टर ने अपना लक्ष्‍य पहले ही हासिल कर लिया था। 

इन्जनूअटी ने फरवरी 2021 में मंगल ग्रह पर लैंड किया था। उसी साल 19 अप्रैल को हेलीकॉप्‍टर ने ‘एलियंस की दुनिया' में अपनी पहली उड़ान भरी थी। इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर से जो भी डेटा पर्सवेरेंस की टीम को मिला, उसका आकलन आने वाले मंगल मिशनों के लिए मददगार हो सकता है। मंगल ग्रह पर हेलीकॉप्‍टर का लिए उड़ान भरना काफी मुश्किल है, क्‍योंकि वहां पृथ्‍वी से एक तिहाई कम गुरुत्‍वाकर्षण है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »