• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Video : ‘एलियंस की जमीन’ पर उड़ा Nasa का हेलीकॉप्‍टर, पूरी की 50वीं फ्लाइट, देखें वीडियो

Video : ‘एलियंस की जमीन’ पर उड़ा Nasa का हेलीकॉप्‍टर, पूरी की 50वीं फ्लाइट, देखें वीडियो

Nasa Ingenuity : इस दौरान इन्जनूअटी ने लगभग 60 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने का नया रिकॉर्ड भी हासिल किया।

Video : ‘एलियंस की जमीन’ पर उड़ा Nasa का हेलीकॉप्‍टर, पूरी की 50वीं फ्लाइट, देखें वीडियो

Photo Credit: Video Grab

Nasa Ingenuity : इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर जब भी उड़ान भरता है, वह एक नए क्षेत्र को कवर करता है। इससे पहले किसी भी मिशन में स्‍पेस एजेंसी को ऐसी कामयाबी हासिल नहीं हुई थी।

ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष ने दी जानकारी
  • मंगल ग्रह पर 50वीं बार उड़ा हेल‍ीकॉप्‍टर
  • 60 फीट की ऊंचाई तक भरी उड़ान
विज्ञापन
करीब पौने 2 साल से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का इन्जनूअटी (Ingenuity) हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह पर उड़ान भर रहा है। हाल ही में इसने मंगल ग्रह पर अपनी 50वीं उड़ान पूरी की है। रिपोर्ट के अनुसार, 13 अप्रैल को ड्रोन के आकार के इस हेलीकॉप्‍टर ने 145.7 सेकंड में 1,057.09 फीट (322.2 मीटर) की दूरी तय की। इस दौरान इन्जनूअटी ने लगभग 60 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने का नया रिकॉर्ड भी हासिल किया। आमतौर पर इन्जनूअटी करीब 40 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरता रहा है। 

नासा की एक रिपोर्ट के अनुसार, नासा के मुख्‍यालय में प्लैनेटरी साइंस के निदेशक लोरी ग्लेज ने कहा कि इन्जनूअटी दूसरी दुनिया में उड़ान भरने वाला पहला एयरक्राफ्ट है। इसे मॉनिटर कर रही हमारी टीम हेलीकॉप्‍टर की उपलब्‍धियों से काफी कुछ सीख रही है। इससे पहले, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने Ingenuity की 47वीं उड़ान के फुटेज शेयर किए थे। यह वीडियो इसी साल 9 मार्च को नासा के पर्सवेरेंस रोवर पर लगे मास्टकैम-जेड इमेजर (Mastcam-Z imager) द्वारा कैप्चर किया गया था। जिस समय इमेजर ने वीडियो कैप्‍चर किया था, रोवर और हेलीकॉप्टर के बीच 394 फीट (120 मीटर) की दूरी थी। 




नासा के मुताबिक, इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर जब भी उड़ान भरता है, वह एक नए क्षेत्र को कवर करता है। इससे पहले किसी भी मिशन में स्‍पेस एजेंसी को ऐसी कामयाबी हासिल नहीं हुई थी। Ingenuity एक छोटा और सोलर-पावर्ड रोटरक्राफ्ट है। इसने 18 फरवरी 2021 को पर्सवेरेंस (Perseverance) रोवर के साथ मंगल ग्रह पर लैंड किया था। 

इन्जनूअटी ने फरवरी 2021 में मंगल ग्रह पर लैंड किया था। उसी साल 19 अप्रैल को हेलीकॉप्‍टर ने ‘एलियंस की दुनिया' में अपनी पहली उड़ान भरी थी। अगले कुछ दिनों में इन्जनूअटी की पहली उड़ान को दो साल पूरे हो जाएंगे। इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर से जो भी डेटा पर्सवेरेंस की टीम को मिल रहा है, उसका आकलन आने वाले मंगल मिशनों के लिए मददगार हो सकता है। मंगल ग्रह पर हेलीकॉप्‍टर का लिए उड़ान भरना काफी मुश्किल है, क्‍योंकि वहां पृथ्‍वी से एक तिहाई कम गुरुत्‍वाकर्षण है। ऐसे में इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर की हर एक उड़ान मायने रखती है।  

Ingenuity की कामयाबी को देखते हुए नासा ने इस हेलीकॉप्‍टर के संचालन को बढ़ा दिया है। अब यह पर्सवेरेंस रोवर के साथ मिलकर काम कर रहा है। पर्सवेरेंस रोवर मंगल ग्रह पर माइक्रोबियल जीवन के सबूत देखने की कोशिश कर रहा है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »