Nasa को मिला पृथ्‍वी जैसा ग्रह, वहां एक साल है 12.8 दिन का, जानें इसके बारे में

Earth like Planet : वैज्ञानिकों ने एक एक्‍सोप्‍लैनेट को खोजा है, जिसका साइज हमारी पृथ्वी के बराबर है और यह हमारे सौर मंडल के काफी करीब भी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 मई 2024 20:13 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों को मिला पृथ्‍वी जैसा ग्रह
  • उसका नाम Gliese 12 b (ग्लिसे 12 बी) है
  • यह ना बहुत ठंडा, ना ही बहुत गर्म है

ऐसे ग्रह जो सूर्य के अलावा किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं, एक्‍सोप्‍लैनेट (Exoplanet) कहलाते हैं। (सांकेत‍िक तस्‍वीर)

Earth like Planet : पृथ्‍वी से बाहर जीवन की तलाश में जुटे वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने स्‍पेस टेलिस्‍कोप की मदद से एक ‘जादुई' दुनिया की खोज की है। यह एक एक्‍सोप्‍लैनेट है, जिसका साइज हमारी पृथ्वी के बराबर है और यह हमारे सौर मंडल के काफी करीब भी है। याद रहे कि ऐसे ग्रह जो सूर्य के अलावा किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं, एक्‍सोप्‍लैनेट (Exoplanet) कहलाते हैं।  

स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार, जिस एक्‍सोप्‍लैनेट को खोजा गया है, उसका नाम Gliese 12 b (ग्लिसे 12 बी) है। यह ग्रह एक छोटे और ठंडे लाल बौने तारे (red dwarf star) की परिक्रमा करता है। ग्रह की दूरी हमारी पृथ्वी से लगभग 40 प्रकाश वर्ष दूर है। नासा ने ट्रांजिटिंग एक्सोप्लेनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) की मदद से एक्‍सोप्‍लैनेट को खोजा। इसकी चौड़ाई पृथ्वी से लगभग 1.1 गुना होने का अनुमान है। इस वजह से यह हमारी पृथ्‍वी के अलावा शुक्र ग्रह के बराबर भी लगता है। 
Advertisement

Gliese 12 b नाम का एक्‍सोप्‍लैनेट अपनी तारे की बहुत करीब से परिक्रमा करता है। इस ग्रह पर एक साल पृथ्‍वी के लगभग 12.8 दिनों में पूरा हो जाता है। जिस तारे का चक्‍कर ग्लिसे 12 बी लगाता है, वह हमारे सूर्य से छोटा है और ठंडा भी। अपने तारे के करीब होने और उसका जल्‍दी चक्‍कर लगा लेने के बावजूद यह एक्‍सोप्‍लैनेट रहने के लिए सही हो सकता है। 

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह ग्रह लिक्विड वॉटर की मौजूदगी के लिए ना तो बहुत गर्म है ना ही बहुत ठंडा। हालांकि इसके वायमुंडल के बारे में वैज्ञानिकों को सटीक इन्‍फर्मेशन नहीं है। वैज्ञानिक उम्‍मीद जता रहे हैं कि उन्‍हें आने वाले दिनों में इसके बारे में और जानकारी मिले। 
Advertisement

हालांकि पृथ्‍वी के साइज जैसा ग्रह पहली बार नहीं खोजा गया है। वैज्ञानिक पहले ही ऐसे एक्‍सोप्‍लैनेट तलाश चुके है, लेकिन जीवन की संभावना अब तक किसी में नजर पुख्‍ता तौर पर नहीं आई है। हमारे सौर मंडल से बाहर अबतक 5 हजार से ज्‍यादा एक्‍सोप्‍लैनेट्स की खोज की जा चुकी है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  3. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  8. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  9. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  10. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.