• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • NASA ने सॉफ्ट टॉय को पहना दिए अंतरिक्ष यात्री के कपड़े, चांद पर जाने की पूरी तैयारी

NASA ने सॉफ्ट टॉय को पहना दिए अंतरिक्ष यात्री के कपड़े, चांद पर जाने की पूरी तैयारी

कॉमिक स्ट्रिप, 'पीनट्स' का मशहूर और दिल को छू लेने वाला कैरेक्‍टर 'स्‍नूपी' इस मिशन का हिस्‍सा होगा, यानी वो चंद्रमा पर जाएगा। इससे पहले 1969 में भी इस मानवरूपी बीगल यानी शिकारी को चंद्रमा के मिशन पर भेजा गया था।

NASA ने सॉफ्ट टॉय को पहना दिए अंतरिक्ष यात्री के कपड़े, चांद पर जाने की पूरी तैयारी

स्नूपी करीब 50 साल से नासा के साथ जुड़ा है। अपोलो युग के बाद से यह स्‍पेस क्राफ्ट की सुरक्षा के लिए एक मैस्कट यानी शुभंकर भी रहा है।

ख़ास बातें
  • कॉमिक स्ट्रिप, 'पीनट्स' के कैरेक्‍टर स्‍नूपी को चंद्रमा पर भेजा जाएगा
  • 1969 में भी स्‍नूपी को चंद्रमा पर भेजा गया था, जो अपने आप में इतिहास था
  • यह एक मानवरहित मिशन है, जिसमें स्‍नूपी की जिम्‍मेदारी काफी अहम है
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अगले साल की शुरुआत में चंद्रमा पर अपना पहला आर्टेमिस मिशन लॉन्‍च कर रही है, जो कई मायनों में खास होने वाला है। कॉमिक स्ट्रिप, 'पीनट्स' का मशहूर और दिल को छू लेने वाला कैरेक्‍टर 'स्‍नूपी' इस मिशन का हिस्‍सा होगा, यानी वो चंद्रमा पर जाएगा। इससे पहले 1969 में भी इस मानवरूपी बीगल यानी शिकारी को चंद्रमा के मिशन पर भेजा गया था और यह चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला दुनिया का पहला बीगल बना था। अब 60 साल बाद इतिहास खुद को दोहराएगा। इस बार यह काफी हद तक अलग होगा, क्‍योंकि यह स्‍टफ्ड स्‍नूपी, चंद्रमा के चारों ओर उड़कर, ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट पर जीरो ग्रैविटी इंडिकेटर के रूप में काम करेगा यह एक मानवरहित मिशन है, जिसमें स्‍नूपी की जिम्‍मेदारी काफी अहम होने वाली है। 

स्नूपी को नासा का ओरियन क्रू सर्वाइवल सिस्टम सूट पहनाया जाएगा। नारंगी रंग के इस सूट को उसी मटीरियल से बनाया गया है, जिस मटीरियल वाले सूट को भविष्य के आर्टेमिस मिशन पर एस्ट्रोनॉट द्वारा पहना जाएगा। नासा ने ट्विटर पर इस ड्रेस को पहने स्नूपी की एक फोटो शेयर करते हुए कहा है कि एस्ट्रोनॉट स्नूपी स्‍पेस के लिए कोई अजनबी नहीं है।
 
स्नूपी करीब 50 साल से नासा के साथ जुड़ा है। अपोलो युग के बाद से यह स्‍पेस क्राफ्ट की सुरक्षा के लिए एक मैस्कट यानी शुभंकर भी रहा है। 1969 में अपोलो 10 मिशन के दौरान लूनार मॉड्यूल का निकनेम  "स्नूपी" था, क्योंकि उसका काम अपोलो 11 मिशन के लिए लैंडिंग साइट खोजने के लिए चंद्रमा की सतह के चारों ओर देखना था। लगभग उसी समय दुनिया में वह कॉमिक स्ट्रिप्स भी आई थी, जिसमें चंद्रमा पर स्नूपी को दिखाया गया था। इसने पब्लिक में स्‍पेस मिशन्‍स को लेकर उत्सुकता बढ़ाने का काम किया था। 

कॉमिक स्ट्रिप्स को बनाने वाले चार्ल्स एम. शुल्ज के बेटे क्रेग शुल्‍ज ने Space.com से कहा कि मैं अपने पिता के साथ अपोलो 10 मिशन को देखना कभी नहीं भूलूंगा। वह अपने कैरेक्‍टर्स को स्‍पेस में भेजे जाने पर गर्व महसूस कर रहे थे।

नासा के अनुसार, जब एक स्‍पेस क्राफ्ट माइक्रो-ग्रैविटी की भारहीनता तक पहुंचता है, तब जीरो ग्रैविटी इंडिकेटर्स, विजुअल्‍स के जरिए इसकी सूचना देते हैं। आर्टेमिस मिशन, नासा का मंगल ग्रह पर भविष्य के मिशन के लिए बढ़ता हुआ एक कदम भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »