• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 900 फीट की चट्टान के बाद धरती की तरफ बढ़ रहा 190 फीट का एस्टरॉयड! 33 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा है स्पीड!

900 फीट की चट्टान के बाद धरती की तरफ बढ़ रहा 190 फीट का एस्टरॉयड! 33 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा है स्पीड!

Apollo Group से संबंधित इस एस्टरॉयड को नासा ट्रैक कर रही है।

900 फीट की चट्टान के बाद धरती की तरफ बढ़ रहा 190 फीट का एस्टरॉयड! 33 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा है स्पीड!

Photo Credit: ScieTechDaily

अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती से टकरा जाए तो महाविनाशकारी साबित हो सकता है।

ख़ास बातें
  • एस्टरॉयड 2020 UQ3 पृथ्वी की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
  • यह 190 फीट का चट्टानी टुकड़ा है।
  • Asteroid 2020 UQ3 की स्पीड 33387 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है।
विज्ञापन
नासा का एस्टरॉयड अलर्ट पृथ्वी के नजदीक आने वाले चट्टानी टुकड़ों के बारे में सचेत करता है। अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से इन दिनों लगभग हर दिन एस्टरॉयड अलर्ट जारी किया जा रहा है। इन चट्टानी टुकड़ों का लगातार धरती के पास से गुजरना जारी है। ऐसे में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों समेत खगोलीय गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी आजकल एस्टरॉयड रुचि का विषय बने हुए हैं। सौरमंडल में 8 ग्रह हैं, और 5 क्षुद्र ग्रह हैं। सौरमंडल में 200 से ज्यादा चंद्रमा पाए जाते हैं। लेकिन इनसे कहीं ज्यादा एस्टरॉयड मौजूद हैं, जिनकी संख्या 12 लाख 98 हजार 368 (12,98,368) बताई गई है। 

एस्टरॉयड जैसे चट्टानी टुकड़े कई बार धरती की कक्षा में चले आते हैं और काफी संभावना होती है कि ये धरती से टकरा जाएं, क्योंकि एस्टरॉयड और धरती के बीच की दूरी बहुत ही कम रह जाती है। इसीलिए नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी लगातार एस्टरॉयड ट्रैकिंग करती है। JPL ने आज भी भारी-भरकम चट्टान के धरती की ओर बढ़ने की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि धरती के करीब आने वाले इस चट्टानी टुकड़े के बारे में, कि धरती को इससे खतरा है, या फिर यह इसके करीब से गुजरते हुए अपनी दिशा में आगे बढ़ जाएगा। 

नासा ने एस्टरॉयड 2023 MG6 (asteroid 2023 MG6) के लिए हाल ही में अलर्ट जारी किया था। यह 890 फीट का एस्टरॉयड है जो कि एक फुटबॉल स्टेडियम जितना बड़ा बताया गया है। यह एक दिन पहले पृथ्वी के करीब 3,640,000 किलोमीटर की दूरी तक करीब आकर गुजरा है। 900 फीट के इस महाकाय चट्टानी टुकड़े के बाद अब एक और एस्टरॉयड धरती की ओर चला आ रहा है। यह asteroid 2023 MG6 जितना बड़ा तो नहीं है लेकिन यह आकार में बहुत छोटा भी नहीं है। इसका नाम एस्टरॉयड 2020 UQ3 (Asteroid 2020 UQ3) है जो पृथ्वी की दिशा में लगातार आगे बढ़ा चला आ रहा है। 

Asteroid 2020 UQ3 के बारे में जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की वेबसाइट पर लिखा गया है कि यह 190 फीट का चट्टानी टुकड़ा है जो धरती के करीब 1,220,000 किलोमीटर की दूरी तक आने वाला है। यानि कि लगभग 12 लाख किलोमीटर तक ये पास आने वाला है। यह दूरी बहुत कम है। नासा कहती है कि 75 लाख किलोमीटर से नजदीक आने पर एस्टरॉयड का धरती के करीब आना खतरनाक हो सकता है। Asteroid 2020 UQ3 की स्पीड 33387 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। यानि कि 33 लाख किलोमीटर से ज्यादा की स्पीड से यह धरती की ओर बढ़ रहा है। 

Apollo Group से संबंधित इस एस्टरॉयड को नासा ट्रैक कर रही है। 1862 Apollo एस्टरॉयड के बाद इन एस्टरॉयड्स का ये नाम पड़ा था जिसकी खोज जर्मन एस्ट्रोनॉमर कार्ल रीनमुथ ने की थी। तो क्या यह धरती से टकराकर तबाही ला सकता है? बहरहाल नासा ने इसके धरती से टकराने जैसी सूचना अभी तक जारी नहीं है। इसलिए इस एस्टरॉयड से धरती को कोई खतरा नहीं बताया गया है। लेकिन अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती से टकरा जाए तो महाविनाशकारी साबित हो सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »