इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहणः कब, कैसे देखें

चंद्रमा के सूर्य और धरती के बीच एक सीधी रेखा में स्थान लेने पर सूर्य ग्रहण होता है। इससे चंद्रमा की छाया धरती पर पूरी तरह या आंशिक तौर पर सर्य की रोशनी को रोक देती है

इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहणः कब, कैसे देखें

धरती पर पूर्ण सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को सिर्फ Antarctica में दिखेगा

ख़ास बातें
  • इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत से नहीं दिखेगा
  • NASA ने Antarctica से सूर्य ग्रहण का सीधा प्रसारण करने की है
  • 4 दिसंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण 1 घंटा 43 मिनट का होगा
विज्ञापन
प्रमुख खगोलीय घटनाओं में शामिल सूर्य ग्रहण इस वर्ष अंतिम बार 4 दिसंबर को होगा। दक्षिणी गोलार्द्ध में लोग पूर्ण या आंशिक सूर्य ग्रहण देख सकेंगे। चंद्रमा के सूर्य और धरती के बीच एक सीधी रेखा में स्थान लेने पर सूर्य ग्रहण होता है। इससे चंद्रमा की छाया धरती पर पूरी तरह या आंशिक तौर पर सर्य की रोशनी को रोक देती है। चंद्रमा की छाया के मध्य में रहने वाले लोग आसमान के गहरे रंग का होने पर पूर्ण ग्रहण देखते हैं। धरती पर पूर्ण सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को सिर्फ Antarctica में दिखेगा।

इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत से नहीं दिखेगा। सेंट हेलेना, नामीबिया, लेसोथो, दक्षिण अफ्रीका, साउथ जॉर्जिया एंड सैंडविच आइलैंड्स, क्रोजेट आइलैंड्स, फॉकलैंड आइलैंड्स, चिली, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में लोग आंशिक सूर्य ग्रहण देख सकेंगे। ग्रहण का एरिया बड़ा होने के कारण अलग-अलग रीजन में यह सूर्योदय या सूर्यास्त से पहले, दौरान या बाद में होगा। इसका मतलब है कि सूर्योदय या सूर्यास्त के दौरान ग्रहण देखने के लिए लोगों को क्षितिज स्पष्ट तौर पर नजर आना जरूरी होगा।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने Union Glacier, Antarctica से सूर्य ग्रहण का सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था की है। इसे YouTube और  NASA Live पर स्ट्रीम किया जाएगा। NASA ने बताया है कि यह प्रसारण 12pm IST से होगा। ग्रहण की शुरुआत इसके आधे घंटे बाद होगी। इसके साथ ही NASA ने ग्रहण के दौरान सूर्य को सीधे नहीं देखने की सलाह दी है। ग्रहण को देखने के लिए स्पेशल सोलर व्युइंग या एकलिप्स ग्लासेज पहनने चाहिए।

सूर्य ग्रहण औसत तौर पर प्रत्येक 18 महीनों में धरती पर किसी स्थान पर होता है लेकिन इसकी अवधि कुछ मिनटों की ही होती है। 4 दिसंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण 1 घंटा 43 मिनट का होगा। इस वर्ष जून में आंशिक सूर्य ग्रहण हुआ था लेकिन 4 दिसंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण अलग है। इसमें चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी को पूरी तरह रोक देगा। इसे देखने के लिए कुछ खगोलशास्त्री अंटार्कटिका जा रहे हैं। इस दौरान वे अपने इक्विपमेंट के साथ वैज्ञानिक गणनाएं भी करेंगे। इनमें अमेरिका की हवाई यूनिवर्सिटी की एस्ट्रोनॉमर Shadia Rifai Habbal और उनकी टीम शामिल है। इससे पहले भी Shadia और उनकी टीम दुनिया के कई देशों में ग्रहण को देखने के लिए जा चुकी है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Solar Eclipse, NASA, Moon, Antarctica, Streaming, YouTube
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »