25 दिसंबर को अंतरिक्ष में लॉन्‍च होगा अब तक का सबसे बड़ा टेलीस्‍कोप

यह टेलीस्‍कोप हबल Hubble की जगह लेने वाला है, जिसे 30 साल पहले लॉन्‍च किया गया था।

25 दिसंबर को अंतरिक्ष में लॉन्‍च होगा अब तक का सबसे बड़ा टेलीस्‍कोप

Photo Credit: Nasa

फ्रेंच गयाना के कौरो स्पेसपोर्ट से होने वाले लॉन्‍च में देरी की वजह तेज हवाएं बनी हैं।

ख़ास बातें
  • इसका मकसद खगोलविदों को सफल खोजों में मदद करना है
  • फ‍िलहाल हबल स्पेस टेलीस्कोप अंतरिक्ष में सबसे शक्तिशाली टेलीस्कोप है
  • हबल के मुकाबले जेम्स वेब टेलीस्‍कोप, इन्फ्रारेड में भी देख सकता है
विज्ञापन
नासा NASA के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप James Webb Space Telescope का लॉन्च एक दिन की देरी से होगा। यह टेलीस्‍कोप हबल Hubble की जगह लेने वाला है। नासा ने कहा है यह लॉन्‍च पहले से तय समय से एक दिन बाद क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को होगा। फ्रेंच गयाना के कौरो स्पेसपोर्ट से होने वाले लॉन्‍च में देरी की वजह तेज हवाएं हैं। अब शनिवार को Ariane 5 रॉकेट नेक्‍स्‍ट जेनरेशन वाली स्‍पेस ऑब्‍जर्वेट्री को लेकर उड़ान भरेगा। 

10 अरब डॉलर (लगभग 75,330 करोड़ रुपये) का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप अब तक का बनाया गया सबसे बड़ा टेलीस्‍कोप है। इसका मकसद खगोलविदों को सफल खोजों में मदद करना है। हबल की तुलना में इसे ब्रह्मांड में गहराई से देखने और 13.5 अरब साल पहले तक की घटनाओं का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है।

फ‍िलहाल हबल स्पेस टेलीस्कोप अंतरिक्ष में सबसे शक्तिशाली टेलीस्कोप है। पिछले 30 साल से इसने खगोलविदों को बड़ी जानकारियां दी हैं। काफी समय हो जाने की वजह से इसे बदलने की जरूरत महसूस की गई थी। हबल प्रोजेक्‍ट को पूरा करने में नासा और ESA (यूरोपियन स्‍पेस एजेंसी) दोनों की भूमिका थी। दोनों ने मिलकर और बड़ा व ताकतवर टेलीस्कोप बनाने का फैसला किया। हबल के मुकाबले जेम्स वेब टेलीस्‍कोप, इन्फ्रारेड में भी देख सकता है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि जेम्स वेब टेलीस्‍कोप की उन्नत क्षमताओं का इस्‍तेमाल दूर के ग्रहों के वातावरण का अध्ययन करने के लिए किया जा सकेगा। 
इस हफ्ते एक ब्लॉग पोस्ट में नासा ने कहा कि वो 25 दिसंबर को मिशन लॉन्च करेगी। भारतीय समय के मुताबिक यह लॉन्‍च शाम 5:50 बजे होगा। बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मिशन कंट्रोलर गलत दिशा में बहने वाली तेज हवाओं को देख रहे हैं, ताकि लॉन्च नाकाम होने पर मलबे को जमीन पर गिरने से बचाया जा सके। 

जेम्स वेब टेलीस्कोप को पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में तैनात किया जाएगा। यह सफर एक महीने में पूरा होने की उम्‍मीद है। नासा के एडमिनिस्‍ट्रेटर बिल नेल्सन ने कहा कि यह एक असाधारण मिशन है... यह हमें हमारे ब्रह्मांड और उसमें हमारी जगह की बेहतर समझ देगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »