रंग-बिरंगा बृहस्‍पति! आखिर क्‍या चल रहा है सबसे बड़े ग्रह के अंदर, तस्‍वीर से हुआ खुलासा

बृहस्‍पति की खूबियों को अलग-अलग दर्शाने के लिए इस बार इन्‍फ्रारेड इमेजेस को आर्टिफ‍िशियली कलर किया गया है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 अगस्त 2022 17:02 IST
ख़ास बातें
  • जेम्‍स वेब ने बृहस्‍पति की इन तस्‍वीरों को पिछले महीने कैप्‍चर किया था
  • ग्रह की खूबियों को दिखाने के लिए इन्‍हें कलर किया गया है
  • खगोलविदों ने इस तस्‍वीर को अविश्‍वसनीय बताया है

तस्‍वीर में बृहस्पति के चारों ओर औरोरा (auroras), बड़े तूफान और रिंग्‍स दिखाई देती हैं, जिन्हें खगोलविदों ने ‘अविश्वसनीय’ कहा है।

अंतरिक्ष में तैनात अबतक की सबसे बड़ी दूरबीन ‘जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप' (James Webb Space Telescope (JWST) ब्रह्मांड को टटोल रहा है। जब से इसने तस्‍वीरों को क्लिक करना शुरू किया है, हम अंतरिक्ष को नए नजरिए से देख रहे हैं। इस दफा जेम्‍स वेब ने बृहस्‍पति पर ‘नजर' डाली है। टेलीस्‍कोप ने हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह को इस अंदाज में दिखाया है, जो पहले कभी नहीं देखा गया। रंग-बिरंगा बृहस्‍पति! है ना दिलचस्‍प? खास बात यह है कि जेम्‍स वेब ने बृहस्‍पति की इन तस्‍वीरों को पिछले महीने कैप्‍चर किया था और हमने आपको वो तस्‍वीर दिखाई थी। बृहस्‍पति की खूबियों को अलग-अलग दर्शाने के लिए इस बार इन्‍फ्रारेड इमेजेस को आर्टिफ‍िशियली कलर किया गया है।   

रिपोर्ट के अनुसार, तस्‍वीर में बृहस्पति के चारों ओर औरोरा (auroras), बड़े तूफान और रिंग्‍स दिखाई देती हैं, जिन्हें खगोलविदों ने ‘अविश्वसनीय' कहा है। प्रोजेक्‍ट में अहम भूमिका निभाने वाले कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के प्‍लेनेटरी एस्‍ट्रोनॉमर “इमके डी पाटर' ने कहा कि हमने कभी भी बृहस्पति को इस तरह नहीं देखा है। यह सब काफी अविश्वसनीय है। उन्‍होंने कहा कि हमने वास्तव में उम्मीद नहीं की थी यह इतना बेहतरीन दिखेगा। 

नासा ने कहा कि बृहस्पति का स्‍टैडअलोन व्‍यू टेलीस्‍कोप से ली गईं कई इमेजेस को मिलाकर बनाया गया। इमसें दिखाई दे रहा औरोरा बृहस्पति के उत्तरी और दक्षिणी दोनों ध्रुवों के ऊपर ऊंचाई तक फैला हुआ है। जबकि एक बड़ा तूफान जो पृथ्वी को निगल सकता है, उसे सफेद दर्शाया गया है। ऐसा इसलिए किया गया क्‍योंकि यह सूर्य की रोशनी को बहुत ज्‍यादा रिफ्लेक्‍ट करता था। 

तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप हमारे सौर मंडल से जुड़ीं रिसर्च में काफी मददगार होगा। यह पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाले एस्‍टरॉयड को भी ट्रैक कर सकता है। खगोलविदों को उम्‍मीद है कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ऐसी खोज कर सकता है जिसकी अभी कल्पना नहीं की जा सकती। 10 अरब डॉलर की लागत से तैयार किए गए इस टेलीस्‍कोप को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी और कनाडा स्‍पेस एजेंसी मिलकर संभाल रहे हैं। इसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्‍च किया गया था। टेलीस्‍कोप ने इस साल जून तक खुद को अंतरिक्ष में सेटअप किया और फ‍िर अंतरिक्ष की पहली तस्‍वीर खींचकर दुनिया को हैरान कर दिया था।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.