• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • बृहस्‍पति और उसके चंद्रमा यूरोपा की ऐसी तस्‍वीर नहीं देखी होगी पहले, जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने की क्लिक

बृहस्‍पति और उसके चंद्रमा यूरोपा की ऐसी तस्‍वीर नहीं देखी होगी पहले, जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने की क्लिक

खगोलविदों को उम्‍मीद है कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ऐसी खोज कर सकता है जिसकी अभी कल्पना नहीं की जा सकती।

बृहस्‍पति और उसके चंद्रमा यूरोपा की ऐसी तस्‍वीर नहीं देखी होगी पहले, जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने की क्लिक

Photo Credit: Nasa

तस्‍वीर में बृहस्‍पति ग्रह दिखाई दे रहा है, जिसके बाईं और उसका चंद्रमा यूरोपा है।

ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष में तैनात अबतक का सबसे बड़ा टेलीस्‍कोप है यह
  • हाल में इस टेलीस्‍कोप ने अपनी पहली तस्‍वीर से दुनिया को हैरान किया
  • आने वाले दिनों में कई और बेहतरीन तस्‍वीरें देखने की उम्‍मीद है
विज्ञापन
अंतरिक्ष में तैनात अबतक का सबसे बड़ा टेलीस्‍कोप, जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) दुनिया को अपनी तस्‍वीरों से हैरान कर रहा है। एक के बाद एक सामने आए ब्रह्मांड के नजारों ने हमें एक नया नजरिया दिखाया है। इस बीच अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) ने एक और तस्‍वीर रिलीज की है। इसे भी वेब टेलीस्‍कोप ने कैप्‍चर किया है, लेकिन यह उन फुल रेजॉलूशन पिक्‍चर्स में शामिल नहीं है, जो हाल के दो-तीन दिनों में सामने आई हैं। नासा ने हमारे सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्‍पति (Jupiter) की दो नई तस्‍वीरें रिलीज की हैं। 

बृहस्‍पति की इन तस्‍वीरों को नासा के कमीशनिंग डॉक्‍युमेंट्स में शामिल किया गया था, ताकि यह दिखाया जा सके कि जेम्‍स वेब का NIRCam (नियर इन्फ्रारेड कैमरा) मूविंग टार्गेट्स को ट्रैक कर सकता है। इन तस्‍वीरों में बृहस्‍पति ग्रह और उसके चंद्रमा यूरोपा को देखा जा सकता है। तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप हमारे सौर मंडल से जुड़ीं रिसर्च में काफी मददगार होगा। यह पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाले एस्‍टरॉयड को भी ट्रैक कर सकता है। पहली तस्‍वीर में बृहस्‍पति ग्रह दिखाई दे रहा है, जिसके बाईं और उसका चंद्रमा यूरोपा है। 

दूसरी तस्‍वीर में बाईं ओर बृहस्पति की एक शॉर्ट-वेवलेंथ इमेज और दाईं तरफ लॉन्‍ग-वेवलेंथ इमेज देखी जा सकती है। यह वहां  विभिन्न वायुमंडलीय स्थितियों को प्रकट करता है, जिन्हें वेब टेलीस्कोप स्पॉट करने में सक्षम है।
u2qkie7g

जानकारी के अनुसार, दोनों इमेजेस को 75 सेकंड के एक्सपोजर के साथ लिया गया था। इनमें बृहस्पति के साथ उसके चंद्रमा यूरोपा, थेबे और मेटिस भी दिखाई दे रहे हैं। 

खगोलविदों को उम्‍मीद है कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ऐसी खोज कर सकता है जिसकी अभी कल्पना नहीं की जा सकती। वेब के नियर-इन्फ्रारेड इमेजर और स्लिट लेस स्पेक्ट्रोग्राफ के प्रिंसिपल इन्‍वेस्टिगेटर रेने डोयन ने कहा कि कौन जानता है कि JWST आगे क्‍या दिखाने वाला है, लेकिन मुझे यकीन है कि हमारे सामने बहुत सारे आश्चर्य आने वाले हैं। अपनी पहली तस्‍वीरों की सीरीज में इस टेलीस्‍कोप ने दुनिया को एक मरते हुए तारे का नजदीकी व्‍यू दिखाया है साथ ही 5 आकाशगंगाओं के ग्रुप को दुनिया ने देखा है। इसके अलावा दुनिया ने बेबी स्‍टार्स को करीब से देखा है, एक ऐसी जगह जिसे तारों की नर्सरी कहा जाता है।  

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »