• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • धरती से 400 Km ऊपर अंतरिक्ष में थे साइंटिस्‍ट, सामने दिखा जलता हुआ स्‍पेसक्राफ्ट, देखें तस्‍वीर

धरती से 400 Km ऊपर अंतरिक्ष में थे साइंटिस्‍ट, सामने दिखा जलता हुआ स्‍पेसक्राफ्ट, देखें तस्‍वीर

स्‍पेसक्राफ्ट अपने साथ ‘पुराने उपकरण’ और ‘घरेलू कचरा’ लेकर निकला था। स्‍पेस स्‍टेशन पर उनकी जरूरत नहीं रह गई थी।

धरती से 400 Km ऊपर अंतरिक्ष में थे साइंटिस्‍ट, सामने दिखा जलता हुआ स्‍पेसक्राफ्ट, देखें तस्‍वीर

आईएसएस से निकलने के ठीक 4 घंटे बाद नासा की अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली (Jasmin Moghbeli) ने स्‍पेसक्राफ्ट को स्‍पॉट कर लिया।

ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से दिखा नजारा
  • कचरा लेकर निकला स्‍पेसक्राफ्ट जल उठा
  • एक अंतरिक्ष यात्री ने उसे कैमरे में किया कैद
विज्ञापन
जमीन से 400 किलोमीटर ऊपर पृथ्‍वी का चक्‍कर लगा रहे इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से बुधवार को खास घटना दिखाई दी। आईएसएस से ‘कचरा' लेकर रवाना हुआ एक स्‍पेसक्राफ्ट कुछ घंटों बाद पृथ्‍वी के वायुमंडल में दाखिल होते ही जल उठा। आईएसएस पर सवार एक अंतरिक्ष यात्री ने इस ‘आतिशबाजी' को देख लिया। उन्‍होंने कुछ तस्‍वीरें भी खींचीं। स्‍पेसक्राफ्ट अपने साथ ‘पुराने उपकरण' और ‘घरेलू कचरा' लेकर निकला था। स्‍पेस स्‍टेशन पर उनकी जरूरत नहीं रह गई थी।  

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, जो स्‍पेसक्राफ्ट आईएसएस से रवाना हुआ, उसका नाम प्रोग्रेस एमएस-23 (Progress MS-23) था। यह रूस का कार्गो स्‍पेसक्राफ्ट था। आईएसएस से निकलने के ठीक 4 घंटे बाद नासा की अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली (Jasmin Moghbeli) ने स्‍पेसक्राफ्ट को स्‍पॉट कर लिया। स्‍पेसक्राफ्ट, पृथ्‍वी के वायुमंडल में जल गया था, जिससे आईएसएस सवार अंतरिक्ष यात्री ने उसकी कुछ तस्‍वीर क्लिक कर लीं। 

मोघबेली ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, मैंने जितना सोचा था, यह सब उससे कहीं ज्यादा तेजी से हुआ। सिर्फ 2-3 मिनट के लिए ही दिखाई दिया। इसने मुझे कुछ हद तक आतिशबाजी की याद दिला दी। 
 

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के अनुसार स्‍पेसक्राफ्ट में मौजूद ज्‍यादातर चीजें पृथ्वी से ऊपर ही जलकर राख हो गईं, जबकि कुछ चीजें प्रशांत महासागर में चली गईं। आईएसएस पर यह कोई पहली घटना नहीं है। दोबारा इस्‍तेमाल ना हाे सकने वाले कार्गो को कई बार आईएसएस से भेजा जाता है। 

हालांकि स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) का ड्रैगन कैप्सूल एक रीयूजेबल स्‍पेसक्राफ्ट है, जिसे बार-बार इस्‍तेमाल में लाया जा सकता है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन कई देशों का जॉइंट प्रोजेक्‍ट है, जिसमें अमेरिका और रूस भी शामिल हैं। आईएसएस पर अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल हमेशा तैनात रहता है और विज्ञान से जुड़े प्रयोगों व दूसरे कामों को पूरा करता है। आईएसएस पूरी पृथ्‍वी का चक्‍कर लगाता है। यह जिन देशों के ऊपर से गुजरता है, उसकी जानकारी शेयर करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »