• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • ISRO की कमर्शल उड़ान! वनवेब के 36 सैटेलाइट्स लॉन्‍च करेगा इस महीने, इंटरनेट की दुनिया में आएगी क्रांति!

ISRO की कमर्शल उड़ान! वनवेब के 36 सैटेलाइट्स लॉन्‍च करेगा इस महीने, इंटरनेट की दुनिया में आएगी क्रांति!

ISRO : ISRO की कमर्शल आर्म, “न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ (NSIL) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड ने वनवेब के साथ 2 सर्विस कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं।

ISRO की कमर्शल उड़ान! वनवेब के 36 सैटेलाइट्स लॉन्‍च करेगा इस महीने, इंटरनेट की दुनिया में आएगी क्रांति!

ISRO : दुनियाभर में हाई-स्पीड इंटरनेट देने की अपनी योजना के तहत वनवेब, सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में लॉन्च कर रही है।

ख़ास बातें
  • वनवेब ने 2 सर्विस कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं
  • वनवेब कुल 648 सैटेलाइट ऑर्बिट में भेजने पर काम कर रही है
  • दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाना है मकसद
विज्ञापन
भारतीय स्‍पेस एजेंसी ‘इसरो' (ISRO) इस महीने के अंत तक एक अहम मिशन को पूरा करेगी। इसरो अपने सबसे भारी लॉन्‍चर LVM3 (लॉन्च व्हीकल मार्क III) के जरिए वनवेब (One Web) के 36 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में लॉन्‍च करेगी। ISRO की कमर्शल आर्म, “न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड' (NSIL) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड ने वनवेब के साथ 2 सर्विस कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं। दुनियाभर में हाई-स्पीड इंटरनेट देने की अपनी योजना के तहत वनवेब, सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में लॉन्च कर रही है। कंपनी एलन मस्‍क की स्‍टारलिंक से मुकाबला करेगी। पिछले साल दिसंबर में वनवेब ने कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से भी 36 कम्‍युनिकेशंस सैटेलाइट को अंतरिक्ष में लॉन्च किया था। वनवेब कुल 648 सैटेलाइट ऑर्बिट में भेजने पर काम कर रही है।  

इस महीन के आखिर में इसरो के जरिए की जाने वाली लॉन्चिंग LVM3 को ग्लोबल कमर्शल लॉन्च सर्विस मार्केट में पहचान दिलाएगा। इसरो ने बताया है कि वनवेब के इन सैटेलाइट्स को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा। अपने प्रोजेक्‍ट के तहत वनवेब आम लोगों के साथ-साथ सरकारों और बिजनेसेज तक हाई-स्‍पीड इंटरनेट सर्विस पहुंचाना चाहती है। 
 

कंपनी ने जापान के सॉफ्टबैंक और यूटेलसैट कम्युनिकेशंस से इन्‍वेस्‍टमेंट हासिल की है। भारती एंटरप्राइजेस भी वनवेब को मदद कर रही है। इस तरह वनवेब ने कुल 2.4 अरब डॉलर जुटाए हैं। सैटेलाइट इंटरनेट को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई देशों की कंपनियां काम कर रही हैं। इनमें एलन मस्‍क की Starlink सबसे बड़ा नाम है। बुधवार को ही स्‍पेसएक्‍स ने एकसाथ 52 स्‍टारलिंक सैटेलाइटों को ऑर्बिट में पहुंचाया है। बात करें वन वेब की तो वह एयरटेल के साथ मिलकर देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है। आगामी लॉन्‍च को पूरा करने के लिए पिछले महीने फ्लोरिडा के एक कारखाने से सैटेलाइट्स को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में पहुंचाया गया था। 

इसरो के कई मिशन आने वाले वर्षों में प्रस्‍तावित हैं। देश का पहला ह्यूमन स्पेस फ्लाइट मिशन ‘गगनयान' साल 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने इस स्पेस फ्लाइट को पिछले वर्ष लॉन्च करने की योजना बनाई थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे टालना पड़ा था। पहली टेस्ट फ्लाइट के बाद एक महिला जैसे दिखने वाले स्पेसफेरिंग ह्यूमनॉइड रोबोट को बाहरी अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  5. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  6. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  7. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  9. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  10. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »