• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया ‘अनोखा’ एयर फ‍िल्‍टर, कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को कर देगा ‘खत्‍म’, जानें पूरा मामला

भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया ‘अनोखा’ एयर फ‍िल्‍टर, कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को कर देगा ‘खत्‍म’, जानें पूरा मामला

वैज्ञानिकों ने जो एयर फिल्टर डेवलप किए हैं, ग्रीन टी में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स और पॉलीकेशनिक पॉलिमर्स जैसे कंपाउंड्स को यूज करते हैं।

भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया ‘अनोखा’ एयर फ‍िल्‍टर, कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को कर देगा ‘खत्‍म’, जानें पूरा मामला

एयर फ‍िल्‍टर की सबसे बड़ी खूबी है कि यह सार्स कॉव-2 के डेल्टा वैरिएंट SARS-CoV-2 (delta variant) को 99.24 फीसदी एफ‍िशिएंसी के साथ निष्क्रिय कर सकता है।  

ख़ास बातें
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस के साइंटिस्‍टों ने किया डेवलप
  • मौजूदा एयर फ‍िल्‍टरों से हैं काफी बेहतर
  • एयर पल्‍यूशन और कोरोना दोनों से बचाने में है कारगर
विज्ञापन
चीन में कोरोना (Corona) के नए वैरिएंट से कोहराम मचा हुआ है। इस बीच, भारतीय वैज्ञानिकों ने एक बड़ी कामयाबी पाई है। उन्‍होंने एक नए एयर फिल्टर को डेवलप किया है। यह एयर फ‍िल्‍टर हवा में मौजूदा कीटाणुओं (germs) को मार सकता है। वैज्ञानिकों ने एयर फ‍िल्‍ट्रेशन की जिस तकनीक को विकस‍ित किया है, वह ग्रीन टी में पाए जाने वाले कंपाउंड्स का इस्तेमाल करके कीटाणुओं को सिस्‍टम से 'सेल्फ-क्लीन' कर सकता है। इस एयर फ‍िल्‍टर की सबसे बड़ी खूबी है कि यह सार्स कॉव-2 के डेल्टा वैरिएंट SARS-CoV-2 (delta variant) को 99.24 फीसदी एफ‍िशिएंसी के साथ निष्क्रिय कर सकता है।  

एयर फ‍िल्‍टर को बंगलूरू के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस में सूर्यसारथी बोस और कौशिक चटर्जी के नेतृत्व वाली स्‍टडी टीम ने तैयार किया है। वैज्ञानिकों ने जो एयर फिल्टर डेवलप किए हैं, ग्रीन टी में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स और पॉलीकेशनिक पॉलिमर्स जैसे कंपाउंड्स को यूज करते हैं। ये एयर फ‍िल्‍टर रोगाणुओं को तोड़कर उन्‍हें निष्क्रिय कर सकते हैं। एयर फ‍िल्‍टर को विकस‍ित करने में साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड ने भी सहयोग दिया। वैज्ञानिकों ने इस खोज को पेंटेंट कराने के लिए आवेदन किया है। 
 

मौजूदा एयर फ‍िल्‍टर्स में है यह कमी 

प्रेस इन्‍फर्मेशन ब्‍यूरो की ओर से शेयर की गई जानकारी में बताया गया है कि मौजूदा वक्‍त में जो एयर फ‍िल्‍टर इस्‍तेमाल किए जा रहे हैं, उनका लगातार इस्‍तेमाल होने से कीटाणु उन्‍हीं को ब्रीडिंग ग्राउंड यानी प्रजनन स्‍थल बना लेते हैं। कीटाणुओं की संख्‍या बढ़ने से मौजूद एयर फ‍िल्‍टर्स के छेद बंद हो जाते हैं और फ‍िल्‍टरों की लाइफ कम हो जाती है। इससे एयर फ‍िल्‍टर इस्‍तेमाल करने वाले लोगों के संक्रमित होने के चांस बढ़ जाते हैं। 

वैज्ञानिकों ने जो एयर फ‍िल्‍टर डेवलप किया है, उसे नेशनल ऐक्रेडीटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेट्रीज-एनएबीएल से मान्यता प्राप्त लैबोरेटरी में भी टेस्‍ट किया गया है। यह एंटीमाइक्रोबियल फिल्टर है। दावा है कि यह लोगों को एयर पल्‍यूशन से तो बचाएगा ही, कोरोना वायरस के प्रसार को कम करने में भी मदद कर सकता है। नए फ‍िल्‍टर को एयर कंडीशनर, सेंट्रल डक्‍ट और एयर प्‍यूरीफायर में इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। 

देशभर में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। उत्तर भारत के शहरों में हालात ज्‍यादा खराब हैं। नए एयर फ‍िल्‍टर लोगों के लिए ज्‍यादा कारगर साबित हो सकते हैं, हालांकि इंडस्‍ट्री में इनका प्रोडक्‍शन कबतक शुरू होगा, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »