• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने रचा इतिहास! बनीं Boeing Starliner स्पेसक्राफ्ट उड़ाने वाली पहली महिला

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने रचा इतिहास! बनीं Boeing Starliner स्पेसक्राफ्ट उड़ाने वाली पहली महिला

Calypso को Boeing ने डेवलप किया है, जिसके लिए कंपनी का नासा के साथ कॉन्ट्रेक्ट है।

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने रचा इतिहास! बनीं Boeing Starliner स्पेसक्राफ्ट उड़ाने वाली पहली महिला

Photo Credit: NASA

सुनीता विलियम्स ने बोइंग के CST-100 स्टारलाइनर स्पेस क्राफ्ट Calypso में उड़ान भरी

ख़ास बातें
  • सुनीता विलियम्स की स्पेस में यह तीसरी उड़ान है।
  • वो स्पेसक्राफ्ट को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक लेकर गईं हैं।
  • दोनों क्रू मेंबर वहां एक हफ्ते का समय बिताएंगे।
विज्ञापन
अंतरिक्ष की दुनिया में भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के नाम से हर कोई परिचित होगा। सुनीता विलियम्स ने एक बार फिर से अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया है। सुनीता ने बीते दिन तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी है। दरअसल यह उड़ान अपने आप में एक मिसाल है। सुनीता ने बोइंग के CST 100 स्टारलाइनर स्पेस क्राफ्ट Calypso में उड़ान भरी जिसकी पायलेट वह खुद हैं। स्टारलाइनर Calypso को वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक ले गईं हैं। जिसमें उनके साथ नासा के एक और अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर भी हैं। बुच विल्मोर मिशन के कमांडर के रूप में उनके साथ हैं। 

यह उड़ान इसलिए इतिहासकारी है क्योंकि सुनीता विलियम्स इस उड़ान के बाद इस तरह के मिशन पर जाने वाली पहली महिला बन गई हैं। यह मिशन एक क्रू फ्लाइट टेस्ट है जिसे फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से रवाना किया गया। इससे पहले Space X का क्रू ड्रैगन कैप्सूल ही एक मात्र ऐसा स्पेस क्राफ्ट रहा है जो नासा के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन (ISS) में भेजने के लिए उड़ान भरता आया है। लेकिन स्टारलाइनर भी अब इसकी प्रतिस्पर्धा में उतार दिया गया है। और इसको उड़ाने वाली सुनीता विलियम्स पहली महिला क्रू मेंबर बन गई हैं। 

सुनीता विलियम्स की स्पेस में यह तीसरी उड़ान है। Boeing Starliner स्पेसक्राफ्ट पर उन्होंने 25 घंटे की उड़ान भरी है। यानी इसमें 25 घंटे का समय लग सकता है। वो स्पेसक्राफ्ट को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक लेकर गईं हैं। उसके बाद उसे ISS के साथ डॉक किया जाएगा। दोनों क्रू मेंबर वहां एक हफ्ते का समय बिताएंगे। उसके बाद 14 जून को वापसी के लिए फिर से स्टारलाइनर पर सवार हो जाएंगे।

हालांकि, यह स्पेसक्राफ्ट स्वचालित है लेकिन फिर भी क्रू ने इसके हैंड कंट्रोलर का इस्तेमाल किया। Fortune India की रिपोर्ट के अनुसार, फार फील्ड डेमो के दौरान उन्होंने स्टारलाइनर की नाक को धरती की तरफ कर दिया ताकि इसके कम्युनिकेशन एंटिना की दिशा ट्रैकिंग एंड डेटा रिले सैटेलाइट्स की तरफ हो जाए। उसको बाद उन्होंने स्टारलाइनर को इस तरह से घुमाया ताकि इसके सोलर एर्रे सूर्य की तरफ हो जाएं, और वे इसकी इंटरनल बैटरी को चार्ज कर सकें। उसके बाद स्टारलाइनर को फिर से घुमाया गया और इसकी नाक धरती से दूसरी तरफ कर दी गई ताकि यह तारों की दिशा में हो जाए। 

इन सभी स्टेप्स के साथ क्रू ने सुनिश्चित किया कि स्टारलाइनर को मैनुएली भी सब तरह से कंट्रोल किया जा सकता है। इस दौरान स्टारलाइनर की स्पीड को भी मैनुएली कम और ज्यादा करके देखा गया। 

Calypso को Boeing ने डेवलप किया है, जिसके लिए कंपनी का नासा के साथ कॉन्ट्रेक्ट है। इसके उड़ान भरने से पहले कई बार इसमें रुकावटें भी आईं। लेकिन बुधवार को आखिरकार इसने अपनी पहली उड़ान भरी। यह टेस्ट फ्लाइट अभी तक सफल रही है और इसी के साथ भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने क्रू के रूप में इसकी पहली महिला पायलेट बनकर इतिहास रच दिया। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno का दो डिस्प्ले वाला फोन Pova 8 Pro 5G लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  3. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  6. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  7. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  9. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »