• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अंतरिक्ष में अपने सैटेलाइट्स को हर खतरे से बचाएगा भारत, जानें क्‍या है इसरो का IS4OM सिस्‍टम

अंतरिक्ष में अपने सैटेलाइट्स को हर खतरे से बचाएगा भारत, जानें क्‍या है इसरो का IS4OM सिस्‍टम

IS4OM का काम अंतरिक्ष में मलबे की पहचान और निगरानी करना है। इस तरह से यह स्‍पेस सिचुएशनल अवेयरनेस प्रोग्राम का हिस्‍सा है।

अंतरिक्ष में अपने सैटेलाइट्स को हर खतरे से बचाएगा भारत, जानें क्‍या है इसरो का IS4OM सिस्‍टम

यह अंतरिक्ष में तैर रहे मलबे को ट्रैक करते हुए हमारे सैटेलाइट्स के साथ उनकी टक्‍कर की पहचान करेगा और स्थिति को बदतर होने से बचाएगा।

ख़ास बातें
  • ISRO ने एक नया सिस्‍टम तैयार किया है
  • यह अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स की सुरक्षा करेगा
  • अंतरिक्ष में मलबे का पता लगाएगा
विज्ञापन
इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने एक नया सिस्‍टम तैयार किया है। इसका नाम है- ‘इसरो सिस्टम फॉर सेफ एंड सस्टेनेबल ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट' (IS4OM)। भारत में तैयार हुआ IS4OM अंतरिक्ष विज्ञान में देश की मदद करेगा। इसे आप यूं समझ सकते हैं कि अंतरिक्ष में तैर रहे सैटेलाइट्स की संख्‍या हजारों में है। पृथ्‍वी की परिक्रमा कर रहे ये सैटेलाइट्स विभ‍िन्‍न देशों की साइंस, मौसम, कृषि और आंतरिक सुरक्षा से संबंधी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। इनमें 53 भारतीय सैटेलाइट्स हैं। इसके साथ ही हजारों की संख्‍या में ऐसे सैटेलाइट्स हैं, जो अब नष्‍ट हो चुके हैं और ऑर्बिट में तैर रहे हैं। इनके टकराने से मौजूदा सैटेलाइट्स नष्‍ट हो सकते हैं। यहीं पर काम आएगा IS4OM। यह अंतरिक्ष में मलबे का पता लगाता है और उसकी निगरानी करता है। इस सिस्‍टम की मदद से सैटेलाइट्स के मलबे को मौजूदा सैटेलाइट्स से टकराने से रोका जा सकेगा और उनकी सुरक्षा की जा सकेगी। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, आज इस सिस्‍टम को लॉन्‍च किया जा रहा है। केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह इसकी लॉन्चिंग करेंगे। इस दौरान इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, IS4OM का काम अंतरिक्ष में मलबे की पहचान और निगरानी करना है। इस तरह से यह स्‍पेस सिचुएशनल अवेयरनेस प्रोग्राम का हिस्‍सा है। 

यह अंतरिक्ष में तैर रहे मलबे को ट्रैक करते हुए हमारे सैटेलाइट्स के साथ उनकी टक्‍कर की पहचान करेगा और स्थिति को बदतर होने से बचाएगा। यह जो भी जानकारी उपलब्‍ध कराएगा वह सीधे बंगलूरू में स्‍थ‍ित स्‍पेस एजेंसी के हेडक्‍वॉर्टर को पहुंचेगी। इस प्रोजेक्‍ट के तहत डेडिकेटेड लैब्‍स भी सेटअप की गई हैं। यह विभिन्‍न आर एंड डी एक्टिविटीज समेत अंतरिक्ष मलबे से जुड़े अपने काम पूरे करेंगी।  

इसरो के अधिकारियों का कहना है कि IS4OM अंतरिक्ष संपत्तियों की सुरक्षा में देश की आत्मनिर्भरता को बढ़ाएगा। कंसोल, सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले वाले इस स्पेस सर्विलांस एंड ट्रैकिंग कंट्रोल सेंटर का सोमवार को उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद भारत अंतरिक्ष में मौजूद अपने सैटेलाइट्स की सुरक्षा करने में सक्षम हो जाएगा। 

इसरो के आगामी मिशनों की बात करें, तो चंद्रयान-3 इनमें सबसे अहम है। इसे साल 2020 के आखिर में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसमें देरी हुई। यह एक लैंडर-स्‍पेसिफ‍िक मिशन है, जिसमें कोई ऑर्बिटर नहीं होगा। ऐसा इसलिए, क्‍योंकि चंद्रयान -2 का पहला ऑर्बिटर सही तरीके से काम कर रहा है। चंद्रयान-3 मिशन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह चंद्रमा पर उतरने की इसरों की दूसरी कोशिश होगा और इंटरप्लेनेटरी मिशन की राह को बेहतर बनाएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ISRO, isro IS4OM, ISRO IS4OM launch date, IS4OM use, sattellite
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »