• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Hypersonic Missile: भारत ने दुनिया को दिखाई ताकत! लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल टेस्ट, देखें वीडियो

Hypersonic Missile: भारत ने दुनिया को दिखाई ताकत! लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल टेस्ट, देखें वीडियो

ह मिसाइल लंबी दूरी तक हमला कर सकती है।

Hypersonic Missile: भारत ने दुनिया को दिखाई ताकत! लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल टेस्ट, देखें वीडियो

भारत ने अपनी हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

ख़ास बातें
  • यह मिसाइल लंबी दूरी तक हमला कर सकती है।
  • यह 1.5 हजार किलोमीटर दूर तक मार कर सकती है।
  • इसे अलग-अलग पेलोड कैरी करने के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
भारत ने अपनी हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। DRDO ने शनिवार को ओडिशा तट पर स्थित अब्दुल कलाम आईलैंड से इस मिसाइल का सफल टेस्ट किया। यह मिसाइल लंबी दूरी तक हमला कर सकती है। परीक्षण देश के रक्षा ढांचे को और अधिक मजबूती देगा। हाइपरसोनिक मिसाइल को हैदराबाद के डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कंपलेक्स लैबोरेट्री और DRDO से जुड़े अन्य साझेदारों के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। 

हाइपरसोनिक मिसाइल के फीचर्स की बात करें तो यह 1.5 हजार किलोमीटर दूर मौजूद दुश्मन का भी नामो निशान मिटा सकती है। इसे अलग-अलग पेलोड कैरी करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे इस तरह से बनाया गया है कि सभी सशस्त्र बल मिसाइल का उपयोग कर सकेंगे। टेस्ट के दौरान मिसाइल को अलग-अलग रेंज सिस्टम से ट्रैक किया गया। रिजल्ट में इसके जोरदार हमले और अचूक निशाने की पुष्टि हुई। DRDO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मिसाइल के टेस्ट का वीडियो भी शेयर किया है।

भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल की स्पीड साउंड की स्पीड से 5 गुना तेजी से उड़ सकती है। इसकी कम से कम रफ्तार भी 6174 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। खास बात यह है कि यह मिसाइल क्रूज और बैलिस्टिक फीचर्स से लैस है। इन्हें रोक पाना दुश्मन के लिए लगभग असंभव होता है। अत्यधिक स्पीड के कारण ये रडार को भी चकमा दे सकती हैं। 

हाइपरसोनिक मिसाइल के सफल टेस्ट के बाद भारत उन दोनों में शामिल हो गया है जिनके पास इस तरह की मारक क्षमता मौजूद है। दुनियाभर में केवल पांच ऐसे देश हैं जिनके पास हाइपरसोनिक मिसाइल की ताकत है। इनमें अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और भारत शामिल हैं। परीक्षण के सफल होने के चलते भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने पूरी टीम को बधाई दी। मिसाइल को हैदराबाद के डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कंपलेक्स लैबोरेट्री और DRDO से जुड़े अन्य साझेदारों के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  6. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  7. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  9. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  10. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »