इयान तूफान का असर! Nasa का मून मिशन अब इस महीने होगा लॉन्‍च

Artemis 1 : आर्टिमिस मिशन को सबसे पहले 29 अगस्‍त को लॉन्‍च किया जाना था। तब से अबतक यह दो बार रद्द हो चुका है।

इयान तूफान का असर! Nasa का मून मिशन अब इस महीने होगा लॉन्‍च

Artemis 1 : चंद्रमा पर सबसे पहले इंसान को पहुंचाने वाला अमेरिका और उसकी अंतरिक्ष एजेंसी एक बार फ‍िर से मून मिशन लॉन्‍च करने में जुटी है।

ख़ास बातें
  • इयान तूफान (Hurricane Ian) ने इस मिशन को प्रभावित किया
  • कहा जाता है कि अब यह लॉन्‍च नवंबर में किया जा सकता है
  • 12 से 27 नवंबर की लॉन्‍च विंडो में की जा सकती है कोशिश
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का आर्टिमिस 1 मिशन (Artemis 1) टलता जा रहा है। इस मिशन के जरिए नासा एक बार फ‍िर से इंसान को चंद्रमा पर भेजने के अपने लक्ष्‍य की शुरुआत कर रही है। हालांकि SLS रॉकेट में आई तकनीकी दिक्‍कतों के कारण मिशन अबतक लॉन्‍च नहीं हो पाया है। हाल ही में आए इयान तूफान (Hurricane Ian) ने इस मिशन को प्रभावित किया। कहा जाता है कि अब यह लॉन्‍च नवंबर में किया जा सकता है।  

हाल ही में नासा ने बताया था कि इयान तूफान के गुजरने के बाद उसने फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर फैसिलिटीज का निरीक्षण किया। एजेंसी का कहना है कि SLS रॉकेट और ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट को इस तूफान से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। तूफान के आने से ठीक पहले 27 सितंबर को रॉकेट और स्‍पेसक्राफ्ट को वीकल असेंबली बिल्डिंग से वापस ले जाया गया था। 

जानकारी के अनुसार, नासा ने अगली लॉन्‍च विंडो के दौरान इस मिशन को लॉन्‍च करने की कोशिशों से इनकार किया है। नासा के पास 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक का वक्‍त है, लेकिन उसने 12 से 27 नवंबर की लॉन्‍च विंडो में कोशिश करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि आर्टिमिस 1 मिशन को अब नवंबर में लॉन्‍च किया जाएगा। 

एक बयान में नासा ने कहा है कि लॉन्‍च के लिए नवंबर में फोकस करने से कैनेडी स्‍पेस सेंटर के कर्मचारियों को इयान तूफान के बाद अपने परिवारों और घरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए समय मिल जाएगा। साथ ही टीमों के पास लॉन्च पैड तक पहुंचने के लिए भी पर्याप्‍त वक्‍त होगा।  

आर्टिमिस मिशन को सबसे पहले 29 अगस्‍त को लॉन्‍च किया जाना था। तब से अबतक यह दो बार रद्द हो चुका है। पहली कोशिश के दौरान स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट के RS-25 इंजन में खराबी के कारण मिशन को स्थगित किया गया, जबकि दूसरी बार में रॉकेट और लिक्विड हाइड्रोजन ईंधन फीड लाइन के बीच ‘क्विक डिस्कनेक्ट' इंटरफेस में हाइड्रोजन रिसाव के कारण मिशन को टालना पड़ा। 

चंद्रमा पर सबसे पहले इंसान को पहुंचाने वाला अमेरिका और उसकी अंतरिक्ष एजेंसी एक बार फ‍िर से मून मिशन लॉन्‍च करने में जुटी है। उसके सामने चीन की चुनौती है। चीन भी आने वाले वर्षों में अपना मून मिशन लॉन्‍च करेगा। दोनों ही देश इंसान को चंद्रमा पर लंबे समय के लिए भेजना चाहते हैं, ताकि वहां से मंगल पर भी इंसान को भेजने की तैयारी की जा सके। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »