• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • ‘UFO का सच सामने आया, तो तबाह हो जाएगी दुनिया की इकॉनमी’, जानें किसने किया दावा

‘UFO का सच सामने आया, तो तबाह हो जाएगी दुनिया की इकॉनमी’, जानें किसने किया दावा

UFO : स्टीफन बैसेट का यह भी मानना है कि UFO से जुड़ी सभी जानकारियां सामने आईं, तो यह कन्‍फर्म हो जाएगा कि पृथ्वी पर एलियंस की मौजूदगी है।

‘UFO का सच सामने आया, तो तबाह हो जाएगी दुनिया की इकॉनमी’, जानें किसने किया दावा

स्टीफन बैसेट मानते हैं कि एलियंस के पास अलग एनर्जी सिस्‍टम है। जाहिर तौर पर वह एंट्री ग्रैविटी पर काम करता है।

ख़ास बातें
  • स्टीफन बैसेट नाम के लॉबिस्‍ट ने यह दावा किया है
  • बैसेट का कहना है कि वह UFO से जुड़े रहस्‍यों की खोज करते रहेंगे
  • बैसेट चाहते हैं कि UFO का सच सामने आए
विज्ञापन
दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था तबाह हो जाएगी, अगर सभी यूएफओ (UFO) डेटा को रिलीज किया गया। एक लॉबिस्‍ट ने यह दावा किया है। UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स हवा में उड़ने वाली वो चीजें हैं, जिनका सुराग आजतक नहीं लग पाया है। लाखों लोग मानते हैं कि UFO के पीछे एलियंस का हाथ है। वॉशिंगटन निवासी लॉबिस्‍ट और पैराडाइम रिसर्च ग्रुप (PRG) के प्रमुख स्टीफन बैसेट को लगता है कि अमेरिकी सरकार गुप्त रूप से एलियन टेक्‍नॉलजी के कब्जे में है।

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, स्टीफन बैसेट का यह भी मानना है कि UFO से जुड़ी सभी जानकारियां सामने आईं, तो यह कन्‍फर्म हो जाएगा कि पृथ्वी पर एलियंस की मौजूदगी है। स्टीफन बैसेट मानते हैं कि इस साल मई में जब अमेरिकी कांग्रेस ने अनएक्‍सप्‍लेंड एरियल फेनोमेना (UAP) के बारे में अपनी पहली सुनवाई की, तो वह एक महत्‍वपूर्ण क्षण था। 

गौरतलब है कि उस तरह की सुनवाई 50 साल में पहली बार हुई थी। सुनवाई में पेंटागन के टॉप ऑफ‍िसर्स ने ऐसी कई घटनाओं का जिक्र किया था, जिनके बारे में उनके पास कोई स्पष्टीकरण नहीं था। बैसेट को लगता है कि यह सुनवाई काफी नहीं है। जिस तरह से बात होनी चाहिए थी, वह नहीं हुई। स्टीफन बैसेट का कहना है कि वह UFO से जुड़े रहस्‍यों की खोज करते रहेंगे। 

स्टीफन बैसेट चाहते हैं कि UFO का सच सामने आए। वह चाहते हैं कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति यह कन्‍फर्म करें कि extraterrestrial (अलौकिक) मौजूदगी रियल फैक्‍ट है। हम इस ब्रह्मांड में अकेले नहीं हैं। हालांकि वह जानते हैं कि ऐसा होने से कौन रोक रहा है। PRG के अनुसार, आसमान में दिखाई देने वाले ये ऑब्‍जेक्‍ट पारंपरिक ईंधन का उपयोग नहीं करते हैं। मसलन- इनकी उड़ान में तेल, पेट्रोल, गैस या कोयला चीजें इस्‍तेमाल नहीं होतीं। अगर यह जानकारी सामने आई तो इससे ग्‍लोबल फाइनेंशियल नेटवर्क पर असर पड़ेगा। 

स्टीफन बैसेट मानते हैं कि एलियंस के पास अलग एनर्जी सिस्‍टम है। जाहिर तौर पर वह एंट्री ग्रैविटी पर काम करता है। बैसेट कहते हैं कि अगर सरकार इस फैक्‍ट को स्‍वीकार कर लेती है, तो लोग चिंता करना शुरू कर देंगे। वह इन चीजों के बारे में और जानना चाहेंगे। बैसेट कहते हैं कि अगर यह जानकारी रिलीज की गई और इससे दुनियाभर की इकॉनमी पर असर पड़ा, तो अर्थव्‍यवस्‍था के पास विकास के नए मौके होंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »