• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 400km ऊपर अंतरिक्ष से पृथ्‍वी पर दिखाई दिए ‘सफेद धब्‍बे’, क्‍या देखा एस्‍ट्रोनॉट ने? जानें

400km ऊपर अंतरिक्ष से पृथ्‍वी पर दिखाई दिए ‘सफेद धब्‍बे’, क्‍या देखा एस्‍ट्रोनॉट ने? जानें

Icebergs from Space : ‘एंड्रियास मोगेन्सन’ अभी उस टीम के कमांडर हैं, जो आईएसएस पर तैनात है। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में ‘सफेद धब्‍बों’ का खुलासा किया।

400km ऊपर अंतरिक्ष से पृथ्‍वी पर दिखाई दिए ‘सफेद धब्‍बे’, क्‍या देखा एस्‍ट्रोनॉट ने? जानें

एंड्रियास ने 2 तस्‍वीरें शेयर कीं। इनमें समुद्र के नीले पानी में तैरते हिमखंड साफ-साफ नजर आ रहे हैं।

ख़ास बातें
  • पृथ्‍वी पर तैरते हिमखंड अंतरिक्ष से आए नजर
  • पृथ्‍वी से 400 किलोमीटर ऊपर से नजर आए हिमखंड
  • अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया वीडियो
विज्ञापन
धरती से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में तैनात होकर पृथ्‍वी का चक्‍कर लगा रहा इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) अंतरिक्ष यात्रियों के लिए उनका दूसरा घर है। एस्‍ट्रोनॉट्स की एक टीम हमेशा आईएसएस पर सवार रहती है और विज्ञान से जुड़े प्रयोगों को पूरा करती है। ISS पर मौजूद एक अंतरिक्ष यात्री ने वहां से पृथ्‍वी पर ‘सफेद धब्‍बे' देखे हैं। यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) के एस्‍ट्रोनॉट ‘एंड्रियास मोगेन्सन' ने इससे जुड़ी तस्‍वीर शेयर की हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ‘एंड्रियास मोगेन्सन' को इतनी ऊपर से क्‍या नजर आया। 

‘एंड्रियास मोगेन्सन' अभी उस टीम के कमांडर हैं, जो आईएसएस पर तैनात है। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में ‘सफेद धब्‍बों' का खुलासा किया। लिखा कि उन्‍होंने दक्षिण अटलांटिक में तैरते हुए हिमखंडों (icebergs) को अंतरिक्ष से देखा। उन्‍होंने किसी दूरबीन की जरूरत नहीं हुई। 
 


उन्‍होंने कहा कि मिशन पर जाने से पहले अगर कोई उनसे पूछता कि क्‍या अंतरिक्ष से बिना दूरबीन के पृथ्‍वी पर मौजूद आईसबर्ग को देखा जा सकता है, तो एंड्रियास का जवाब नहीं होता। एंड्रियास कहते हैं कि आईएसएस पर पहुंचने के बाद उन्‍हें पता चला कि पृथ्‍वी पर तैरते हिमखंडों को अंतरिक्ष से देखा जा सकता है। 

एंड्रियास ने 2 तस्‍वीरें शेयर कीं। इनमें समुद्र के नीले पानी में तैरते हिमखंड साफ-साफ नजर आ रहे हैं। तस्‍वीर को शेयर करने के साथ ही एंड्रियास ने जलवायु परिवर्तन पर भी चिंता जताई। लिखा कि ग्‍लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं और समुद्र का स्‍तर बढ़ रहा है। मालदीव जैसे जगहों का अस्तित्‍व अगले 70 साल में मिट जाएगा। 

एंड्रियास ने जो इमेज शेयर की, उसमें एक विशालकाय हिमखंड के अलावा कई छोटे-छोटे हिमखंड नजर आते हैं। इस तस्‍वीर को साढ़े तीन हजार से ज्‍यादा लोगों ने लाइक किया है। यूजर्स कमेंट भी लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अंतरिक्ष से हिमखंड दिखाई देना हैरान करने वाला है। लोगों ने तस्‍वीर को शानदार बताते हुए ग्‍लोबल वॉर्मिंग पर अपनी चिंता जताई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »